जिला अस्पताल में झाड़-फूंक से घायलों का इलाज …सांसद बोलीं- जो गंभीर हैं उन्हें रेफर करें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 15 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के जशपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 34 लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर किया गया है। वहीं अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में जहां मरीजों की चीख-पुकार मची हुई थी, वहीं CMHO के सामने ही घायलों का झाड़-फूंक से इलाज शुरू कर दिया गया। इस दौरान अधिकारी तमाशबीन बने सब देखते रहे। 

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुआ था हादसा

दरअसल, जशपुर में सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस पर स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम था। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित तमाम भाजपा नेता पहुंचे हुए थे। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर स्टेडियम जा रहे थे। तभी निमागांव के पास जरिया मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। 

डॉक्टरों के सामने ही शुरू हो गई झाड़-फूंक

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पुलिस सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची और भर्ती कराया। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचते ही डॉक्टरों के साथ ही CMHO डॉ. रंजीत टोप्पो भी पहुंच गए। घायलों का इलाज शुरू किया गया। तभी वहां एक महिला बैगा पहुंच गई। उसने आते ही डॉक्टरों और अधिकारियों के सामने झाड़-फूंक शुरू कर दी। इस दौरान मरीज दर्द से चीखते रहे और डॉक्टर बेबस खड़े देखते रहे। 

भाजपा नेताओं ने जाना घायलों का हालचाल

वहीं हादसे का पता चलने पर भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव समेत सांसद गोमती साय जिला अस्पताल पंहुच गईं। वहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया और डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति के बारे में चर्चा की। सांसद गोमती साय ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है। डॉक्टरों से कहा गया है कि जिन भी मरीजों को रेफर करने की जरूरत है, उन्हें किया जाए। बेहतर से बेहतर सुविधा मिले। 

Leave a Reply

Next Post

भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP से ब्रह्मानंद नेताम उम्मीदवार, मनोज मंडावी को हराकर बन चुके हैं विधायक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 15 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है। नेताम साल 2008 में भी भानुप्रतापपुर से विधायक रह चुके हैं। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण