उप चुनावों में हार के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज में भगदड़; इन दिग्गजों ने किया किनारा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 17 दिसंबर 2024। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद मोनाजिर हसन और देवेंद्र यादव ने पार्टी की कोर कमेटी से इस्तीफा दे दिया हेै। हालांकि दोनों ने अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है। डॉ. मोनाजिर हसन ने जनसुराज के अध्यक्ष ने नाम से चिट्ठी लिखते हुए कहा कि सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जनसुराज ने राज्यस्तर पर 125 अथवा 151 लोगों के कोर कमेटी का गठन किया है। इस सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन, अपरिहार्य कारणों से मैं इस कोर कमेटी में नहीं रहूंगा और हमारा कोर कमेटी से इस्तीफा स्वीकार किया जाया। जहां तक जनसुराज पार्टी में रहने का सवाल है तो मैं जनसुराज के सदस्य में रूप में मजबूती से बना रहूंगा। 

दो बड़े चेहरों ने कोर कमेटी की सदस्यता छोड़ दी
दो साल पहले गांधी जयंती के दिन ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने चंपारण से अपनी पदयात्रा शुरू की थी। दो साल पूरे होने पर दो अक्टूबर को जनसुराज को राजनीतिक पार्टी बना दी है। उस वक्त पार्टी में प्रो. केसी सिन्हा, देवेंद्र यादव, मोनाजिर हसन समेत कई दिग्गज पार्टी में शामिल हुए। इसी दिन प्रशांत किशोर ने उपचुनाव में चारों विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने का फैसला भी लिया। लेकिन, प्रशांत किशोर की पार्टी को उपचुनाव में करारी शिकस्त मिली। इनके प्रत्याशी को तीसरे नंबर और चौथे नंबर पर रहना पड़ा। आज फिर पीके की पार्टी चर्चा में है। क्योंकि उनकी पार्टी के दो बड़े चेहरों ने पार्टी की कोर कमेटी की सदस्यता छोड़ दी है। 

Leave a Reply

Next Post

संविधान पर चर्चा: 'आपातकाल देश को बचाने के लिए नहीं, बल्कि कुर्सी को..', जेपी नड्डा का कांग्रेस पर जोरदार हमला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 17 दिसंबर 2024। राज्यसभा में मंगलवार को संविधान पर बहस हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर आपातकाल समेत कई मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि भारत न केवल सबसे बड़ा लोकतंत्र है, बल्कि यह लोकतंत्र की […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव