बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने उस पल को याद किया जब दीपिका को पहली बार देखा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मुंबई 25 अक्टूबर 2023। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने उस पल को याद किया जब उन्होंने दीपिका पादुकोण को पहली बार देखा था। यह वाकया फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ हुई मीटिंग का है। रणवीर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 8 में अपनी पत्नी दीपिका के साथ पहुंचे। दीपिका के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा, “वर्सोवा में मिस्टर भंसाली के घर पर फिल्म के लिए रिडिंग हुई थी। दीपिका से पहले मुझे उनसे मिलना था, तो मैं टेबल पर बैठा था और दरवाज़ा मेरी बायीं ओर था।

उन्होंने कहा, ” जब ये दरवाजे खुलते थे, तो हवा का झोंका आता था। इसी दरवाजे से चिकनकारी ड्रेस में दीपिका ने एंट्री की, हवा के चलते उनके बाल उड़ रहे थे। वह किसी सादगी की मूरत लग रही थी। उन्हें देख मेरे मुंह से ‘ओह माय गॉड’ निकला।”

26 अक्टूबर से ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है, जिसमें हर गुरुवार को नए एपिसोड आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

दिवाली से पहले सरकार का किसानों को तोहफा, कैबिनेट ने दी खाद सब्सिडी को मंजूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2023। दिवाली से पहले सरकार ने किसानों को तोहफा देने का एलान किया है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए फायदेमंद फैसले को मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान