भारतीय खिलाड़ी शमशेर की दो टूक, ओलंपिक पदक शुरुआत है, हॉकी में नंबर एक टीम बनना है लक्ष्य

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 सितम्बर 2021। फॉरवर्ड शमशेर सिंह ने कहा है कि ओलंपिक कांस्य पदक भारतीय हॉकी टीम के लिए शुरुआत मात्र है और उसे दुनिया की नंबर एक टीम बनना है। गौरतलब है कि पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता जो 41 साल बाद ओलंपिक में उसका पहला पदक था। शमशेर ने कहा, ‘अभी एक टीम के रूप में हमें बहुत कुछ हासिल करना है। हमने ओलंपिक पदक जीतकर लक्ष्य की ओर कदम रख दिए हैं लेकिन हम पिछले कुछ साल से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने की कोशिश कर रहे हैं।’ 

उन्होंने कहा, ‘हम भविष्य में हर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। खासकर बड़े टूर्नामेंटों जैसे एफआईएच हॉकी प्रो लीग में। हमें यकीन है कि मैच दर मैच अच्छा प्रदर्शन करने पर एक दिन दुनिया की नंबर एक टीम बनेंगे। शमशेर ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक हमेशा उनके लिए खास रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि कॅरिअर के इतने शुरुआती चरण में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा बना। मुझे यह भी पता है कि हमारे लिए एक टीम के तौर पर यह शुरुआत है। हमें यकीन है कि भविष्य में इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और हम आने वाले वर्षों में करेंगे। यह पूछने पर कि टोक्यो में इतिहास रचने में भारतीय टीम की किस बात ने मदद की, शमशेर ने कहा, ‘मैदान पर हार नहीं मानने का जज्बा।

Leave a Reply

Next Post

वीरेंद्र सहवाग ने बताया, एमएस धोनी और सौरव गांगुली में कौन थे टीम इंडिया के बेस्ट कैप्टन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 सितम्बर 2021। सौरव गांगुली और एमएस धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है। इन दोनों ने टीम इंडिया में नई जान फूंकी और इनकी कप्तानी में भारत ने कई मुकाम हासिल किए। गांगुली ने टीम इंडिया में आत्मविश्वास पैदा […]

You May Like

चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव....|....मरवाही में युवक पर जानलेवा हमला....|....रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, दोनों पैर कटे....|....शिक्षक दिवस पर कलेक्टर बने शिक्षक....|....शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका