सुप्रीम कोर्ट में बहु-सुविधा केंद्र का उद्घाटन, कपिल सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश की जमकर की तारीफ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 जुलाई 2024। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को नए बहु-उद्देशीय केंद्र का उद्घाटन किया गया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने इस केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल समेत कई अन्य वरिष्ठ वकील और गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इस केंद्र के बनने से लोगों की न्याय तक पहुंच आसान होगी। 

मुख्य न्यायाधीश बोले- एक जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट परिसर में यूको बैंक के सामने सी-आईएन गेट के पास इस बहु-उद्देशीय केंद्र का निर्माण किया गया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट में बनाया गया ये बहुउद्देशीय केंद्र ‘सभी की न्याय तक पहुंच’ अभियान का हिस्सा है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य दरवाजे के पास ही इस बहु-उद्देशीय केंद्र को बनाने के पीछ मकसद ये है कि सभी अभियोजक या वकीलों को एक ही जगह पर मामले दर्ज करने, मामलों के बारे में जानकारी लेने आदि की सुविधा मिलेगी। इससे सेवाओं की गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी।

कपिल सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश को सराहा
सुप्रीम कोर्ट में बहु उद्देशीय केंद्र के उद्घाटन पर वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने देश के मुख्य न्यायाधीश की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि हमारे वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हमेशा जल्दी में रहते हैं क्योंकि वह देश में कानूनी बिरादरी और मुकदमेबाजों, दोनों के लिए कुछ करना चाहते हैं। हम उनकी गति और भविष्य के बारे में उनकी सोच पर सुखद रूप से आश्चर्यचकित हैं। यह सुविधा केंद्र हमारे वर्तमान मुख्य न्यायाधीश द्वारा इस देश की कानूनी बिरादरी के लिए किए गए कई कामों और उनकी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है।

Leave a Reply

Next Post

केंद्र का दावा- पेपर लीक मामले पर टेलीग्राम वीडियो फर्जी, बड़ी गड़बड़ी नहीं; अगले हफ्ते से काउंसलिंग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 जुलाई 2024। राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल इंट्रेंस परीक्षा- नीट यूजी 2024 लगातार चर्चा में है। परीक्षा के बाद पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी हो रही है। ताजा घटनाक्रम में परीक्षा आयोजित […]

You May Like

सांठ-गांठ से सार्वजनिक उपक्रमों को खोखला कर बेचने की साजिश रच रही केंद्र सरकार - डॉ महंत....|....कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म