हरभजन vs आमिर: जीत पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने भज्जी को ट्रोल किया, जवाब में भारतीय स्पिनर ने स्पॉट फिक्सिंग की याद दिलाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुबई 27 अक्टूबर 2021। टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खत्म हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर से अब जीत का नशा नहीं उतरा है। पाकिस्तान के कुछ पूर्व खिलाड़ी बद्तमीजी से बाज नहीं आ रहे हैं और वह भारतीय खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ माजरा भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के बीच देखने को मिला। हरभजन और आमिर के बीच मंगलवार रात जमकर ट्विटर पर वार-पलटवार देखने को मिला। आमिर जहां लगातार हरभजन पर तंज कस रहे थे तो वहीं भज्जी ने आमिर को मुंहतोड़ जवाब दिया। आइए जानते हैं कि कैसे शुरू हुआ ये पूरा मामला।

वॉकओवर वाले मजाक पर भड़के आमिर

दरअसल, पहली बार भारत को विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी। मैच से पहले हरभजन ने मजाक करते हुए कहा था कि विश्व कप में भारत को पाकिस्तान को वॉतओवर देना चाहिए, क्योंकि पाक टीम विश्व कप में भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है। इसके बाद पाक टीम जीत गई और जीत के नशे में चूर आमिर ने हरभजन पर तंज कसा। उन्होंने लिखा- ”मैं जानना चाह रहा था कि हरभजन पाजी ने अपना टीवी तो नहीं तोड़ा?”

”सिक्स की लैंडिंग से टीवी तो नहीं टूटा?”

इस ट्वीट का जवाब देते हुए हरभजन ने 19 जून 2010 को दांबुला में खेल गए एशिया कप के चौथे मैच का वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ”अब तुम भी बोलोगे मोहम्मद आमिर। इस सिक्स की लैंडिंग तुम्हारे घर के टीवी पर तो नहीं हुई थी? कोई नहीं होता है अंत में यह सिर्फ एक खेल ही है जैसा कि आपने कहा।”

अफरीदी के छक्के से हरभजन को चिढ़ाया

भज्जी के ट्वीट के बाद आमिर ने भारत-पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में आमिर ने लिखा, ”मैं थोड़ा बिजी था हरभजन सिंह। आपकी गेंदबाजी देख रहा था। जब लाला (शाहिद अफरीदी) ने आपके चार गेंदों पर चार छक्के लगाए थे। क्रिकेट है, लग सकता है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ये थोड़ा ज्यादा हो गया।”

Leave a Reply

Next Post

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामला: आर्यन को नहीं मिली जमानत, हाईकोर्ट में आज भी होगी सुनवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 अक्टूबर 2021। क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार आर्यन खान को मंगलवार को भी राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट में आर्यन की जमानत अर्जी पर सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी। आर्यन की ओर से पैरवी करते हुए पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा, आर्यन […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही