IND vs SA: भारतीय टीम ने पिछले चार मैच में तीन कप्तान बदले, 2005 में भी हुआ था ऐसा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जोहानिसबर्ग 04 जनवरी 2022। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लोकेश राहुल भारतीय टीम के कप्तान हैं। विराट की पीठ में समस्या होने के बाद राहुल को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है। पिछले चार मैचों में भारतीय टीम तीन अलग-अलग कप्तानों के साथ मैदान में उतर चुकी है। टी-20 वर्ल्डकप के बाद भारत ने कुल चार टेस्ट खेले हैं और इस दौरान तीन खिलाड़ियों ने भारत की कप्तानी की है, जबकि धोनी के संन्यास लेने के बाद से विराट ही भारत के कप्तान बने हुए हैं।  न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी भारत ने दोनों मैच अलग-अलग कप्तानों के साथ खेले थे। अब अफ्रीका के खिलाफ भी ऐसा हुआ है। इस दौरान विराट अलग-अलग कारणों के चलते टीम से बाहर हुए हैं। वहीं रहाणे के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम के उपकप्तान पद से हटा दिया गया है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में अजिंक्य रहाणे भारत के कप्तान थे, क्योंकि विराट ने टी-20 वर्ल्डकप के बाद ब्रेक लिया था। इसके बाद दूसरे मैच में विराट लौटे और टीम की कप्तानी की। अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में भी विराट ही भारत के कप्तान थे, लेकिन दूसरे मैच से पहले उन्हें पीठ में समस्या हुई और उनकी जगह लोकेश राहुल इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। 

टेस्ट में उपकप्तानी का ड्रामा

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अजिंक्य रहाणे भारत के उपकप्तान थे और विराट के न रहने पर टीम की कमान भी संभाली थी। वो लंबे समय से यह जिम्मेदारी निभाते आ रहे थे। हालांकि उनकी खराब फॉर्म के चलते उनसे यह जिम्मेदारी छीन ली गई और उनकी जगह रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया। उपकप्तान बनने के बाद रोहित पहला खेलने से पहले ही चोटिल हो गए और लोकेश राहुल को यह जिम्मेदारी दी गई। अब विराट के टीम से बाहर जाने पर राहुल भारत की कप्तानी भी कर रहे हैं। 

2005 में भी हुआ था ऐसा

साल 2005 में भी भारतीय टीम ने चार मैचों के अंदर तीन कप्तान बदले थे। उस समय सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीरेन्द्र सहवाग ने भारत की कप्तानी की थी। सितंबर 2005 में सौरव गांगुली भारत के कप्तान थे और जिम्मेबाब्वे के खिलाफ सीरीज में टीम की कप्तानी भी की थी। इसके बाद दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में द्रविड़ दो मैचों तक टीम के कप्तान थे। तीसरे मैच में वो भी उपलब्ध नहीं थे और वीरेन्द्र सहवाग ने भारत की कप्तानी की थी। 

Leave a Reply

Next Post

IND vs SA 2nd Test: आर अश्विन ने बताया कैसे जोहानिसबर्ग टेस्ट में वापसी करेगी टीम इंडिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जोहानिसबर्ग 04 जनवरी 2022। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि भले ही मेहमान टीम पहली पारी में 202 रन ही बना सकी, लेकिन अभी एभी मैच में वापसी कर सकती है। जोहानिसबर्ग टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीत पहले […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान