गर्मी में रोज पिएं किशमिश का पानी, हीट को करेगा बीट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 04 मई 2024। किशमिश एक ऐसा पेय है जिसे रात भर भिगोकर, फिर छानकर और गर्म करके बनाया जाता है. किशमिश का पानी पाचन को बेहतर बनाने, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और कई तरह के महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट भरपाई करने के लिए जाना जाता है. किशमिश में प्रोटीन , फाइबर , आयरन , पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज के साथ ही कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

1- किशमिश के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और टाइप 2 डायबिटीज और अल्जाइमर रोग जैसी पुरानी बीमारियों से बचाते हैं. ऐसा माना जाता है कि किशमिश खाने से रक्त में एंटीऑक्सीडेंट का स्तर बढ़ सकता है और ब्रेन फंक्शनिंग में सुधार हो सकता है।

2- किशमिश का पानी आयरन की कमी के कारण होने वाली स्थितियों जैसे एनीमिया को रोकता है, जिसके लक्षणों में थकान, सांस की तकलीफ, पीली त्वचा और कमजोरी शामिल हैं।

3- किशमिश का पानी पीना आपकी एसिडिटी की समस्या का एक बेहतरीन समाधान है क्योंकि यह आपके पेट में एसिड को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंतों के कार्य को बेहतर बनाने और आंत में बैक्टीरिया को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. इसलिए, किशमिश का पानी आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है।

4- किशमिश का पानी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे बाल की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल की समस्या से बचाव होता है. इसलिए यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

गर्मी के मौसम में रोज सुबह करें ये काम, पेट की बढ़ी चर्बी लगेगी गलने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 04 मई 2024। घर पर बने वेट लॉस ड्रिंक्स आमतौर पर पेट की अतिरिक्त चर्बी कम करने के कई तरीकों में से एक है. लेकिन यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए सिर्फ हेल्दी ड्रिंक्स ही नहीं बल्कि […]

You May Like

बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस....|....दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज....|....डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम....|....संजय कुमार मिश्रा ने संभाला नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी का पदभार....|....अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क