न्यूजीलैंड ने कहा- हिंद-प्रशांत में महाशक्तियों के बीच संतुलन है भारत, रिश्तों को देंगे नई उड़ान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 फरवरी 2023। न्यूजीलैंड ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महाशक्तियों की होड़ में भारत को एक संतुलन बताया है। भारत के दौरे पर आईं न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानैया महुता ने कहा, हमारे दोनों देशों के बीच जो संबंध हैं, उसके व्यापार से परे भी बहुत लाभ हैं। हमें इसका पूरा फायदा उठाने के लिए यह पता लगाने की आवश्यकता है कि हमारे साझा हित कहां मौजूद हैं। उनका देश भारत के साथ अपने रिश्तों को नई ऊंचाई तक ले जाना चाहता है। महुता ने बुधवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। उन्होंने कहा, उन दोनों की बातचीत जलवायु कार्रवाई, विशेष रूप से प्रशांत, कृषि, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी में सहयोग और न्यूजीलैंड की श्रम आवश्यकताओं को पूरा करने पर केंद्रित रही। 

गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही पिछले साल से द्विपक्षीय संबंधों को पुनर्जीवित करने के लिए काम कर रहे हैं। इस सवाल पर कि क्या यूक्रेन पर रूस से हमले से दूसरे क्षेत्रों में भी इस तरह की कार्रवाई को बढ़ावा मिल सकता है, महुता ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड खुद को स्थिर, समृद्ध और शांतिपूर्ण हिंद-प्रशांत में योगदान देने वालों के रूप में देखते हैं। इसका मतलब है कि क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता की वकालत करने वाले अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए हमें एक साथ कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

इस कारण मजबूत संबंध चाहता है न्यूजीलैंड
महुता ने उन विभिन्न कारकों का भी जिक्र किया जिसकी वजह से न्यूजीलैंड भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना चाहता है। इसमें भारत का आर्थिक विकास, तेजी से विकास करता तकनीकी क्षेत्र और उनके देश में 2.40 लाख प्रवासी भारतीयों का योगदान प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भारत ने भी उनके देश के साथ मिलकर काम करने का संकेत दिया है।

बेहतर शिक्षा का मौका
न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री ने कहा कि उनके देश में भारतीय छात्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा हासिल करने का भी अवसर है। भारत भी उनके देशों को बेहतर शिक्षा देने वाले देश के रूप में देखता है। भारत दूसरा ऐसा देश है जहां के सबसे ज्यादा बच्चे न्यूजीलैंड में पढ़ते हैं। 2019 में आईटी, हॉस्पिटालिटी, विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 17,223 थी।

Leave a Reply

Next Post

कोर्ट की निगरानी में हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच की मांग, शीर्ष अदालत में सुनवाई कल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 फरवरी 2023। सुप्रीम कोर्ट हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की जांच को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई के लिए राजी हो गया है। याचिका में रिपोर्ट की जांच शीर्ष अदालत के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराए जाने की मांग की गई […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी