अवंतीपोरा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने कश्मीरी पंडित के हत्यारे आतंकी को किया ढेर, दो जवान घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जम्मू कश्मीर 28 फरवरी 2023। कश्मीर घाटी के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी मार गिराया। मारा गया दहशतगर्द हाल ही में पुलवामा में मारे कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल था। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान पुलवामा के आकिब मुस्ताक भट के रूप में हुई है। उसने शुरुआत में हिजबुल मुजाहिदीन उग्रवादी संगठन के लिए काम किया। अभी वह टीआरएफ आतंकी संगठन के साथ काम कर रहा था। एडीजीपी ने बताया कि आतंकी आकिब दिवंगत संजय शर्मा की हत्या में शामिल था। उधर, अवंतीपोरा मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।

रविवार को पुलवामा में बाजार जा रहे कश्मीरी पंडित बैंक गार्ड संजय शर्मा की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों के पदगामपोरा में छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हमले के बाद से ही पुलिस तथा सुरक्षा बलों की टीमें लगातार हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थीं।

कश्मीरी पंडित की अर्थी को मुस्लिमों ने दिया कंधा

पुलवामा जिले के अच्छन गांव में आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मुस्लिम पड़ोसियों ने भाईचारे की मिसाल पैदा की।  उन्होंने संजय शर्मा के अंतिम संस्कार में परिवार की तरह मदद की। उन्होंने संस्कार के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की और अर्थी को भी कंधा दिया। संजय शर्मा का परिवार अच्छन गांव में रहने वाला एकमात्र कश्मीरी पंडित परिवार है। स्थानीय निवासी मुदस्सिर अहमद ने कहा, जब हमें संजय शर्मा की हत्या की खबर मिली तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी।
यह सुनकर हम तुरंत घर की तरफ दौड़े और संजय के परिवार वालों को संभाला। उन्होंने कहा कि गांव में संजय शर्मा के परिवार से सभी के मधुर रिश्ते हैं। वहीं, संजय के रिश्तेदारों ने कहा कि गांव के मुसलमान हमेशा मुश्किल और जरूरत के समय उनकी मदद करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में बजट सत्र पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सरकार और राज्यपाल का विवाद, दोपहर में होगी सुनवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चंडीगढ़ 28 फरवरी 2023। पंजाब में विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की मंजूरी न मिलने के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। कोर्ट ने इस याचिका को स्वीकार करते हुए दोपहर 3.50 बजे सुनवाई का समय तय भी कर दिया […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला