मुख्यमंत्री सहायता कोष से कोरोना संक्रमण रोकथाम और बचाव के लिए 5 करोड़ रूपए की सहायता राशि जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रायपुर को दो करोड़, दुर्ग और बिलासपुर को एक-एक करोड़, राजनांदगांव और रायगढ़ को 50-50 लाख रूपए की राशि

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 07 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के कार्यो में तेजी लाने के लिए पांच जिलों के कलेक्टरों को पांच करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से जारी की गई है। 

मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से कलेक्टर रायपुर को दो करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। इसी प्रकार दुर्ग और बिलासपुर जिले के कलेक्टरों को एक-एक करोड़ रूपए, राजनांदगांव और रायगढ़ कलेक्टरों को 50-50 लाख रूपए की राशि जारी की गई है। 

गौरतलब है कि इन पांच जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर यह राशि जारी की गई है, जिससे इन जिलों में संक्रमण की रोकथाम और बचाव के कार्यो में तेजी लायी जा सके।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में नवनिर्मित ‘पत्रिका गेट’ का वर्चुअल लोकार्पण किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 08 सितंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में नवनिर्मित ‘पत्रिका गेट’ का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने पत्रिका ग्रुप के चेयरमैन गुलाब कोठारी रचित ‘संवाद उपनिषद्’ और ‘अक्षर यात्रा’ का विमाचन भी वर्चुअली किया। […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान