सुशासन के एक साल में छत्तीसगढ़ बना खुशहाल : धरमलाल कौशिक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

किसानों का धान खरीदने राज्य सरकार वचनबद्ध

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 22 दिसंबर 2024। विधायक धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में  बिल्हा में किसान सम्मेलन और कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आत्मा योजना अंतर्गत यह कार्यक्रम कृषि विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। पहली बार किसानों के नाम प्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री द्वारा  लिखी पाती मिला, जिसे पढ़कर काफी खुश नजर आए। मुख्य अतिथि कौशिक ने अपने हाथों समारोह में कृषि विभाग द्वारा किसानों को स्प्रेयर एवं लपेटा पाइप का वितरण किया गया। मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पकड़ने हेतु जाल का वितरण किया गया। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को उन्नत किस्म के सब्जियों के बीजों एवं पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सहकारिता विभाग द्वारा पाँच ऐसे किसानों का सम्मान किया गया जिन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लाभ मिला है। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं सहकारिता विभाग के साथ-साथ उर्वरक विक्रेता कंपनी इफ्को की भागीदारी रही।

मुख्य अतिथि कौशिक ने अपने संबोधन में सरकार के एक साल के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिल्हा  विधानसभा में पिछले एक वर्ष में लगभग 200 करोड़ के विकास कार्यों हेतु राशि का आवंटन हुआ है। आने वाले सालों में भी विकास कार्यों हेतु किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसका आश्वासन किसानों को दिया गया। धान खरीदी के लिए राज्य शासन की प्रतिबद्धता को उन्होंने फिर से दोहराया। विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के  निर्देशानुसार शासन विकास और जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए कृतसंकल्प है।

समारोह में इफ्को कंपनी के क्षेत्रीअधिकारी नवीन तिवारी ने विस्तार से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया कि उपयोग विधि एवं लाभ के बारे मे किसानों को बताया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान सम्मिलित हुए।  कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को उन्होंने ध्यान से सुना। कृषि महाविद्यालय से वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा कौशिक और डॉ. एकता ताम्रकार ने अपना प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य, तहसीलदार बिल्हा, उप संचालक पी.डी. हाथेश्वर,सहायक संचालक कृषि अनिल कौशिक, अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.एस. गौतम एवं कार्यालय के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिल्हा, कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सम्मिलित हुए। इसी तरह किसान सम्मेलन  का आयोजन कोटा, तखतपुर और सलका बेलतरा विधानसभा में भी आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Next Post

'गरीबों की गरिमा और सम्मान मेरे लिए सबसे अहम', कुवैत में भारतीय कामगारों से जानिए क्या बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुवैत में गल्फ स्पिक लेबर कैंप का दौरा किया, जहां उन्होंने कुवैत में काम कर रहे भारतीय कामगारों से मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने देश के विकास में भारतीय कामगारों के योगदान का […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप