पंजाब के सभी शहरों में 1 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू, मास्क न पहनने पर लगेगा 1000 का जुर्माना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू

सामाजिक दूरी का उल्लंघन और मास्क न पहनने पर दोगुना जुर्माना

साढ़े नौ बजे तक खुलेंगे होटल-रेस्टोरेंट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

चंडीगढ़ 25 नवम्बर 2020। दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मामले और पंजाब में दूसरी लहर की आशंका के बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू का लगाने का आदेश दिया है। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार सभी शहरों और कस्बों में एक दिसंबर से रात्रि कर्फ्यू प्रभावी होगा। वहीं सामाजिक दूरी का उल्लंघन और मास्क न पहनने पर अब दोगुना जुर्माना देना होगा।

सभी होटल और रेस्टोरेंट रात साढ़े नौ बजे तक ही खुलेंगे। इसके बाद 15 दिसंबर को कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। कोरोना की स्थिति की एक उच्च स्तरीय समीक्षा के बाद सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना के बचाव की गाइडलाइन का उल्लघंन करने पर अब 500 की जगह 1000 रुपये जुर्माना देना होगा। 

614 नए पॉजिटिव मिले, 22 मरीजों की मौत

पंजाब में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को ही राज्य में 614 नए पॉजिटिव मिले थे। वहीं 22 मरीजों की जान चली गई। ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 439 है। मंगलवार तक अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 3051542 रही। दिनभर में इकट्ठे नमूनों की संख्या 26621 रही।

पंजाब में मंगलवार को लुधियाना में 102, जालंधर में 94, पटियाला में 82, एसएएस नगर में 80, अमृतसर में 55, गुरदासपुर में 23, बठिंडा में 26, होशियारपुर में 25, फिरोजपुर में 4, पठानकोट में 10, संगरूर में 2, कपूरथला में 22, फरीदकोट में 11, मुक्तसर में 22, फाजिल्का में 17, मोगा में 12, रोपड़ में 8, फतेहगढ़ साहिब में 3, तरनतारन में 1, एसबीएस नगर में 5, मानसा में 5 और बरनाला 5 मरीज मिले।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के खिलाफ गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस, 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक रहेगी लागू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 25 नवंबर 2020। केंद्र सरकार ने बुधवार को कोरोना पर नई गाइडलाइन जारी की है। केंद्र ने कहा है कि राज्यों को सावधानी बरतनी चाहिए। निगरानी, कंटेनमेंट और सावधानी के लिहाज से उन्हें सख्ती बरतनी होगी। राज्यों को छूट दी गई है कि वो […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर