पंजाबी फ़िल्म ‘मौजां ही मौजां’ को हिंदी दर्शक भी ख़ूब पसंद करेंगे: सलमान खान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सलमान खान ने लॉन्च किया कॉमेडी फ़िल्म ‘मौजां ही मौजां’ का मज़ेदार ट्रेलर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 सितम्बर 2023। जल्द ही देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही पंजाबी फ़िल्म ‘मौजां ही मौजां’ का हंसी से भरपूर ट्रेलर आज मुम्बई में लॉन्च कर दिया गया. इस मौके पर सलमान ख़ान विशेष मेहमान के तौर पर मौजूद थे जिन्होंने ना सिर्फ़ फ़िल्म के कास्ट और क्रू की तारीफ़ की, बल्कि उन्होंने पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री की भी तारीफ़ों के भी पुल बांधे।  गिप्पी ग्रेवाल, अमरदीप ग्रेवाल और ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन्स की पेशकश ‘मौजां ही मौजां’ में एक कॉमेडी व मज़ेदार फ़िल्म के सभी तत्व मौजूद हैं और यह दर्शकों को हंस-हंसाकर लोट-पोट होने पर मजबूर कर देगी. इस फ़िल्म में गिप्पी ग्रेवाल, बिन्नू ढिल्लों और करमजीत अनमोल मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फ़िल्म का निर्देशन स्मीप कांग ने किया है जो एक से बढ़कर एक हिट पंजाबी फ़िल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. उनकी गिनती पंजाबी फ़िल्मों के सबसे बड़े निर्देशकों में की जाती है। फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान ख़ान बेहद ख़ुशनुमां मूड में नज़र आ रहे थे. उन्होंने फ़िल्म के तमाम कलाकारों और फ़िल्म‌‌ से जुड़े सभी सदस्यों की जमकर तारीफ़‌ की और इस बात को रेखांकित किया कि किस तरह से पंजाबी फ़िल्में दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना रही हैं. उन्होंने‌ इस बात की भी उम्मीद जताई कि ‘मौजां ही मौजां’ न सिर्फ़ पंजाबी दर्शकों को पसंद आएगी, बल्कि इसे हिंदी दर्शक भी ख़ूब पसंद करेंगे। सलमान खान‌ ने कहा कि आज की तारीख़ में ये मायने नहीं रखता है कि फ़िल्म किस भाषा में बनी है और जो बात सबसे ज़्यादा मायने रखती है, वो है कि फ़िल्म का कंटेट कैसा है और अगर फ़िल्म अच्छी है तो इसे दर्शक ज़रूर देखेंगे. मीडिया द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में सलमान ख़ान ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो एक दिन ज़रूर किसी पंजाबी फ़िल्म में काम करना पसंद करेंगे। जब सलमान ख़ान को इस बात की याद दिलाई गई कि गिप्पी ग्रेवाल और निर्देशक स्मीप कांग  की पिछली ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ ने बॉक्स ऑफ़िस के‌ सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ₹100 से ज़्यादा का कारोबार किया था तो‌ सलमान ने इस पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा जल्द ही न्यूनतम आंकड़ा साबित होगा और 400-500-600 करोड़ रुपये का कारोबार पंजाबी, हिंदी और सभी इंडस्ट्री का एक नया मानक बन जाएगा. ख़ास बात है कि लोग अब एक बार फिर से सिनेमाघरों की ओर लौटने लगे हैं।

‘मौजां ही मौजां’ में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अभिनेता और फ़िल्म के निर्माताओं में से एक गिप्पी ग्रेवाल ने फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान‌ की मौजूदगी, फ़िल्म के कास्ट और क्रू की हौसलअफ़जाई करने और पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री की तारीफ़ करने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। 

गिप्पी ग्रेवाल ने आगे कहा, “मौजां ही मौजां’ में एक अच्छी और मनोरंजन फ़िल्म के सभी तत्व मौजूद हैं और यह एक ऐसी मज़ेदार फ़िल्म है जो आम दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है.‌ उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनकी पिछले फ़िल्मों की तरह ही उनकी अगली फ़िल्म को भी दर्शकों द्वारा ख़ूब पसंद किया जाएगा। मौजां ही मौजां’ फ़िल्म की कहानी तीन भाईयों के इर्द-गिर्द घूमती है जिनमें से एक गूंगा है, दूसरा बहरा है जबकि तीसरा भाई नेत्रहीन है. इस फ़िल्म की कहानी और पटकथा वैभव और श्रेया ने साझा रूप से लिखी है जबकि फ़िल्म के संवाद लेखक नरेश कथूरीया हैं.  ‘मौजां ही मौजां’ 20 अक्तूबर, 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में टीबी कैम्प का आयोजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 26 सितम्बर 2023। गुजरात राज्य को टीबी मुक्त करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम उठाते हुए आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने ‘महा आरोग्य शिविर टीबी मुक्त गुजरात’ कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप