22 जिला कांग्रेस दफ्तर राजीव भवनों का शिलान्यास – शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

जिला कांग्रेस  दफ्तर आम आदमी के लिये खुल रहे – राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/20 अगस्त 2020। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर  कांग्रेस ने प्रदेश के 22 जिलो में कांग्रेस दफ्तर के भवनों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही 6 जिला कांग्रेस भवनों का नवीनीकरण का भी शुभारंभ हुआ। इन भवनों  को राजीव भवन के नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा दिल्ली से, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री मण्डल के सदस्य गण मुख्यमंत्री निवास से, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला कांग्रेस के भवनों के शिलान्यास के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी क़िस्त के रूप में किसानों के खाते में 1500 करोड़ रू. डाला। इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेता पशुपालकों को भी गोबर की दूसरी किश्त के साथ तेंदूपत्ता संग्रहको के लाभांश भी उनके खाते में डाला।

राजीव भवनो के शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा किये जा रहे कामो की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गरीबो, किसानों को केंद्र में रख कर योजना बना रही है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी के माध्यम से गरीब और मध्यम पर प्रहार किया। बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हितों का ध्यान रखते है। उन्होने कहा कि जीएसटी के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बन रहे राजीव भवन के दफ्तर आम आदमी के लिये खुले रहने चाहिये। 

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने राजीव भवनों के शिलान्यास और राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के लिये शुभकामनायें दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिये राहुल गांधी को धन्यवाद देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही है। हमारी सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रख रही है। हमारे संगठन के कार्यकर्ता सरकार के योजनाओं के प्रचार प्रसार में पूरा ध्यान दे रहे एक साल के अंदर जिला कांग्रेस दफ्तर राजीव भवन बन जायेगा। आने वाले सभी चुनाव हम नये राजीव भवनों से लड़ेंगे। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन बनायें थे। अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिला भवनों को बनायेंगे। वरिष्ठ मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आभार प्रदर्शन किया।

प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री प्रशासन एवं कार्यालय प्रभारी रवि घोष, प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, सांसद छाया वर्मा, सांसद फूलोदेवी नेताम, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष करूणा शुक्ला, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, संचार विभाग के सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, संचार विभाग के सदस्य रमेश वर्ल्यानी, संचार विभाग के सदस्य आर.पी. सिंह, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रभारी शकुन डहरिया, प्रवक्ता विकास तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, एनएसयुआई अध्यक्ष आकाश शर्मा, आईटी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इम्तियाज हैदर, प्रदेश मछुआ कांग्रेस अध्यक्ष एम.आर. निषाद, असंगठित कामगार कांग्रेस आलोक पांडेय, असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण अध्यक्ष सद्दाम सोलंकी, कंट्रोल रूम सदस्य चंद्रवती साहू, किरण सिन्हा, साक्षी सिरमोर, पूजा देवांगन, एमएल देवांगन, सतीश चौरसिया, सोमेन चटर्जी, रिजवान खान, सर्वजीत ठाकुर उपस्थित थे। 

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष और कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी बलौदाबाजार जिला कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुये। 

Leave a Reply

Next Post

राजीव गांधी के जन्मदिवस पर राहुल गांधी का भाषण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 20 अगस्त 2020/ मोतीलाल वोरा जी, पी.एल.पुनिया जी, बघेल जी, मोहन मरकाम जी, सिंहदेव जी, चरणदास महंत जी, ताम्रध्वज साहू जी, मंत्री, सीनियर नेता, एम.एल.ए. यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस के भाईयों और बहनों, आप सबका आज मैं यहां स्वागत करता हूं। राजीव जी का जन्मदिवस है, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप