एटक का 100वां स्थापना दिवस 31 अक्टूबर 2020 को एस.ई.सी.एल के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया जाएगा -हरिद्वार सिंह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

एटक यूनियन की स्थापना 31 अक्टूबर 1920 में हुई थी

31 अक्टूबर 2020 को एटक यूनियन का 100 वर्ष पूर्ण

एटक के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में एक त्यौहार के रूप में कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर 29 अक्टूबर 2020। एसईसीएल एटक यूनियन के केंद्रीय महामंत्री एवं एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह ने यह जानकारी दिया है कि केंद्रीय ट्रेड यूनियन एटक का 100 वां स्थापना दिवस दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों मे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

एटक देश का पहला मजदूर संगठन है। एटक यूनियन की स्थापना 31 अक्टूबर 1920 में हुई थी और अब 31 अक्टूबर 2020 को एटक यूनियन का 100 वर्ष पूर्ण होने वाला है। एटक का यह शताब्दी वर्ष चल रहा है। मजदूरों के हित में कई कानून एटक ने आंदोलन कर बनवाए हैं। मज़दूर आन्दोलन के इतिहास में एटक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इसीलिए 31 अक्टूबर 2020 को एटक के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में हम एक त्यौहार के रूप में कार्यक्रम करेंगे। ताकि मजदूर वर्ग, दबे कुचले व मेहनतकश जनता के लिए 100 वर्षों का संघर्ष व कुर्बानियों का इतिहास लोग जान सकें। कोयला मज़दूर भी एटक के इतिहास के बारे में जान सकें। एटक के संघर्षों के बारे में जान सकें। एटक के क्रांतिकारी नेताओं के बारे में जान सकें, जिन्होंने मजदूर वर्ग व मेहनतकश जनता के आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है और अपना जीवन पूरा जीवन मज़दूर आन्दोलन में अर्पण कर दिया।

एटक की स्थापना से ही एटक यूनियन का प्राथमिकता रहा है कि मज़दूर वर्ग व मेहनतकश जनता को जीवन निर्वाह योग्य वेतन मिले, उचित कार्य परिस्थितियां हों, सामाजिक सुरक्षा एवं सबको पेंशन मिले, श्रम अधिकारों की सुरक्षा, किसानों के हितों की रक्षा, संविधान के मूल आधार जनवाद, धर्मनिरपेक्षता, विभिन्न विचार रखने की स्वतंत्रता, लिंग, जाति, धर्म भाषा, संस्कृति व क्षेत्र के आधार पर भेदभाव की समाप्ति, समाजवादी पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य की स्थापना इत्यादि। इन उद्देश्यों को लेकर एटक सदैव संघर्षरत रहा है।

एटक का 100 वाँ स्थापना दिवस सिर्फ एसईसीएल ही नहीं बल्कि पूरे देश मे 31 अक्टूबर 2020 को मनाया जाएगा। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि एटक देश का पहला मजदूर संगठन है और इस संगठन के 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।

कामरेड हरिद्वार सिंह ने सभी कोयला मजदूरों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, बुद्धिजीवियों, व्यापारियों व अन्य संगठन के लोगों से भी अपील किया है कि एस.ई.सी.एल के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाले एटक के 100वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास के नए आयाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 29 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए पिछले दो वर्ष के दौरान अनेक दूरदर्शिता पूर्ण निर्णय लिए गए हैं। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य में नवीन औद्योगिक नीति 01 नवम्बर 2019 […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब