कांग्रेस बोली- बीजेपी को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं, दूसरे दलों के लोगों को पार्टी में करा रहे शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 मार्च 2024। कांग्रेस के दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पिछले दिनों बीजेपी में प्रवेश किया। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर भरोसा नहीं है, इसीलिए उसे दूसरे दलों के लोगों को पार्टी में शामिल कराना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता भी मोदी सरकार से खुश नहीं हैं। मोदी सरकार की वादाखिलाफी, जुमालाबाजी, ड्रामेबाजी और मन की बात से हताश और परेशान हैं। भाजपा खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का ढिंढोरा पीटती थी, आज उनकी हालत खस्ता है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता देख रहे हैं कि कैसे दूसरे दल के लोग भाजपा में आते हैं और राज्यसभा के सदस्य बन जाते हैं। लोकसभा विधानसभा की टिकट ले लेते हैं। केंद्र सरकार में मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल बन जाते हैं। वहीं बीजेपी के विचारधारा से वर्षों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता मुंह ताकते रहते हैं।

बीजेपी सरकार में महंगाई आसमान छू रही
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता सोशल मीडिया में भाषणों में लाख मोदी सरकार के पक्ष में कसीदे पढ़े, लेकिन सच्चाई भाजपा के कार्यकर्ता महसूस कर रहे हैं और देख भी रहे है कि मोदी सरकार बनने के बाद देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ गई है। अच्छे दिन का वादा पूरा नहीं हुआ है। 15-15 लाख कब खाता में आएंगे, 2 करोड़ रोजगार कब मिलेगा, किसानो की आमदनी दोगुनी कब होगी? भ्रष्टाचार कब खत्म होगा? जैसे वादे पूरे नहीं हुए। खाद्य सामग्री, पुस्तक, कॉपी और दवाइयों के रेट आसमान छू रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप का छत्तीसगढ़ में हल्लाबोल: रायपुर समेत कई जिलों में आज करेगी विरोध प्रदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/जगदलपुर 22 मार्च 2024। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता आज राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन करेगी और सीएम केजरीवाल की रिहाई की मांग करेंगे। रायपुर में डेढ़ बजे आप नेता, कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज