‘भारत जोड़ो’ के बाद अब ‘हाथ जोड़ो’ यात्रा, 26 जनवरी से होगी शुरुआत, घर-घर जाएंगे कांग्रेसी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 दिसंबर 2022। चुनावी साल में कांग्रेस यात्राओं के जरिए राजनीतिक भविष्य तलाशने में लगी हुई है। ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस अब देशभर में ‘हाथ जोड़ो’ यात्रा शुरू करने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत 26 जनवरी को होगी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेसी घर-घर जाएंगे। छत्तीसगढ़ में भी एक साथ यात्रा शुरू होकर बूथों तक जाएगी। इसके बाद हर जिले में अधिवेशन होगा और समापन पर राज्य स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। 

राहुल गांधी की यात्रा के 94 दिन पूरे
दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस पदयात्रा ने 94 दिन पूरे कर लिए हैं। भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने के लिए पार्टी अब हाथ जोड़ो यात्रा निकालेगी। इसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया जाएगा। 

सामाजिक वैमन्यता के खिलाफ जनजागरण
मोहन मरकाम ने कहा कि, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक भारत के जनमन में रच बस गयी है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। 

देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत
उन्होंने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही। राहुल गांधी प्रेम, उम्मीद और सद्भावना के नए बीज बोते चल रहे है। देश की जनता राहुल गांधी की पदयात्रा को हाथों-हाथ ले रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा से विघटनकारी ताकतों के हौसले पस्त हुए है। देश के लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है कि अराजक तत्व भारत की अनेकता में एकता के मूल मंत्र के सामने घुटने टेकने को विवश हुए है। 

Leave a Reply

Next Post

सर्दियों में ये बीमारियां करती हैं बेहद परेशान, जानिए खुद को फिट रखने के आसान उपाय

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 11 दिसंबर 2022। ठंड के दिनों में गिरता तापमान और सर्द हवाएं सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकती है. ठंड में सर्दी जुकाम और फ्लू की समस्या अक्सर लोगों में देखी जाती है. इसके साथ गठिया जैसे रोग अधिक परेशान करने लगते हैं. पुरानी चोट […]

You May Like

दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर