रहली व अटेर हिंसा मामलों को लेकर कमलनाथ बोले- एक दूसरे की सुरक्षा के लिए आगे आएं कांग्रेसी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 19 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को शासन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक दूसरे की सुरक्षा करने का आह्वान किया है। उन्होंने रहली और अटेर विधानसभा का जिक्र कर एक्स पर लिखा कि भिंड जिले की अटेर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के बूथ एजेंट केशव जाटव का घर भाजपा के गुंडों ने जला दिया। यह गुंडागर्दी भाजपा प्रत्याशी और मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के लोगों ने की है। नाथ ने लिखा कि पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराना तो दूर पुलिस ने अब तक इस मामले में समुचित कार्रवाई भी नहीं की है। देखने में आ रहा है कि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक की भूमिका में बना हुआ है।

‘महिला प्रत्याशी पर हमला’
नाथ ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि सागर जिले की रहली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल के ऊपर कल हमला किया गया। उनकी गाड़ियों पर पथराव और तोड़फोड़ की गई। हमलावर खुलेआम हाथ में पिस्तौल लहराते हुए दिख रहे हैं। ज्योति ने वीडियो जारी कर कहा है कि अगर उनकी हत्या हो जाती है तो उसके लिए भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव जिम्मेदार होंगे। एक महिला प्रत्याशी के ऊपर इस तरह खुलेआम हमला हो रहा है। लेकिन उसकी सुरक्षा और हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

‘भाजपा के संरक्षण में काम कर रहा पुलिस प्रशासन’
कमलनाथ ने लिखा कि पुलिस और प्रशासन चुप्पी साधकर बैठे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि भारतीय जनता पार्टी और उसके संरक्षण में काम कर रहे कुछ अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बना रहे हैं। यह बहुत खतरनाक स्थिति है। नाथ ने ट्वीट में आगे लिखा कि मैं सागर के प्रशासन को चेतावनी देता हूं कि वे तत्काल कांग्रेस प्रत्याशी को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराएं और हमलावरों पर तेजी से कार्रवाई करें।

कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
कमलनाथ ने लिखा कि मैं सागर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी देना चाहता हूं कि वे इस संघर्ष के दौर में अकेले नहीं हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। हम सबको एकजुट होकर इस अन्याय का मुकाबला करना है। यह हार से पहले भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट है जो हिंसा के रूप में सामने आ रही है। लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता इन सब चीजों से डरने वाला नहीं है और भाजपा की गुंडागर्दी को माकूल जवाब देगा। पुलिस और प्रशासन के जो अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, उनका हिसाब भी मध्य प्रदेश की जनता करेगी।

कमलनाथ ने की यह अपील
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक्स पर अपील कर लिखा कि सत्ताधारी दल और प्रशासन का यह गठजोड़ मध्य प्रदेश में लोकतंत्र के लिए घातक होता जा रहा है और आम नागरिक की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करता हूं कि वे सब एकजुट होकर एक साथ रहें और एक दूसरे की सुरक्षा के लिए आगे आएं। कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश में उनकी अपनी सरकार बनने जा रही है। वे तब तक धैर्य और सावधानी से काम लें। जो लोग प्रशासन के संरक्षण में गुंडागर्दी कर रहे हैं, उन्हें कानून के कठघरे में शीघ्र ही खड़ा किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से चलने वाली 30 ट्रेनें रद्द

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 19 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर मुसिबत बढ़ गई है| प्रदेश से होकर चलने वाली 30 ट्रेनों को रेलवे विभाग ने रद्द किया है। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी