पीवी सिंधू की जीत के साथ शुरुआत, डेनमार्क की लाइन होजमार्क को 44 मिनट में दी शिकस्त

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सिंगापुर 29 मई 2024। भारतीय शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने बुधवार को सिंगापुर ओपन 2024 के पहले दौर में डेनमार्क की लाइन होजमार्क काजेर्सफेल्ट के खिलाफ आसान जीत हासिल की। सिंधू ने महिला एकल के पहले दौर के मैच में अपने डेनिश प्रतिद्वंद्वी को 21-12, 22-20 से हराया। यह मैच 44 मिनट तक चला। खेल में शुरू से ही सिंधू का दबदबा रहा। उन्होंने पहला सेट आसानी से 21-12 से जीता। दूसरे सेट में होजमार्क ने वापसी की कोशिश की, लेकिन सिंधू ने 22-20 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली। इससे पहले रविवार को सिंधू को मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में चीन की वांग झी यी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय शटलर महिला एकल के खिताबी मैच में अपने चीनी प्रतिद्वंद्वी से 21-16, 5-21 और 16-21 से हार गईं थीं। वहीं, वांग झी से मुकाबले से पहले मलेशिया मास्टर्स में सिंधू ने सेमीफाइनल मैच में बुसानन ओंगबामरुंगफान को 13-21, 21-16, 21-12 से हराया था। सिंधू 2023 स्पेन मास्टर्स के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं।

इससे पहले मंगलवार को दुनिया की नंबर एक पुरुष एकल बैडमिंटन जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सिंगापुर ओपन में अपने पहले ही दौर के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।चिराग और सात्विक को डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड की 34वीं रैंकिंग की जोड़ी ने 47 मिनट तक चले मुकाबले में 20-22, 18-21 से हरा दिया।

Leave a Reply

Next Post

विश्व चैंपियन डिंग से हारे प्रगनानंदा, वैशाली ने कोनेरू हंपी को दी शिकस्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 मई 2024। प्रतिष्ठित नॉर्वे शतरंज के राउंड दो में मंगलवार को स्पेयरबैंक 1 एसआर-बैंक में एक बार फिर सभी तीन क्लासिकल गेम ड्रॉ पर समाप्त हुए। हालांकि, मैग्नस कार्लसन, अलीरेजा फिरोजा और डिंग लिरेन ने बाद के आर्मागेडन मैचों में सफेद रंग से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण