दिल्ली पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में 9 दिन का ब्रेक, कार्यकर्ता मिलेंगे अपने परिजनों से

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 20 दिसंबर 2022। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में मंगलवार को अंतिम दिन है। 100 दिन पूरे करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी। जिसके बाद नौ दिन का ब्रेक होगा। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी।  पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर की शाम को दिल्ली पहुंचेगी। उसके बाद नौ दिनों का ब्रेक होगा। जिससे कंटेनरों की मरम्मत की जा सके और कंटेनरों को कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार किया जा सके।’

इस ब्रेक में कई भारत यात्री लगभग चार महीने के बाद अपने परिवार से मिल पाएंगे और उनके साथ समय बिता पाएंगे। राहुल गांधी की यात्रा 3 जनवरी 2023 को फिर से शुरू होगी। इस बीच, पार्टी की हरियाणा इकाई मेगा वॉकथॉन की तैयारी कर रही है क्योंकि राज्य में यात्रा का पहला चरण बुधवार से शुक्रवार तक चलेगा। इस चरण में फिरोजपुर झिरका से फरीदाबाद तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और आम जनता भाग लेगी। इसके बाद 6 जनवरी 2023 को पानीपत बॉर्डर पर सनौली खुर्द से यात्रा शुरू होगी। इस मौके पर अगले दिन पानीपत में एक विशाल रैली का आयोजन भी किया जाएगा।

राजस्थान में यात्रा का अंतिम दिन
भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को राजस्थान में आखिरी दिन है। भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई। यात्रा अलवर शहर से होकर गुजरेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे रामगढ़ क्षेत्र के लोहिया का तिबारा में लंच ब्रेक होगा। 3:30 बजे बगड़ चौराहे पर पहुंचेगी। रामगढ़ के बीजवा गांव में यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया है। राहुल गांधी की यात्रा का राजस्थान में 16वां और आखिरी दिन है। यात्री आज राहुल के साथ 23 किमी पैदल चलेंगे। बता दें कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा ने चार दिसंबर को झालावाड़ से प्रवेश किया था। राजस्थान में 16 दिन में 526 किमी यात्रा करने का लक्ष्य रखा गया। कांग्रेस शासित प्रदेश होने के कारण राहुल की यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी। जिनसे राहुल ने संवाद किया। प्रदेश से जाने से एक दिन पहले राहुल गांधी ने मंत्रियों और विधायकों का टास्क दिया है। राहुल ने कहा कि मंत्री और विधायक हर महीने 15 किमी चलें।
 

Leave a Reply

Next Post

इंग्लैंड ने पाकिस्तान का उसी के घर पर क्लीन स्वीप किया, तीसरा टेस्ट आठ विकेट से जीत रचा इतिहास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कराची 20 दिसंबर 2022। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को कराची में खेले गए तीसरे टेस्ट में आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। रावलपिंडी में खेला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप