बाराबंकी में बड़ा हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत, दिल्ली से बहराइच जा रही थी बस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बाराबंकी 07 अक्टूबर 2021। बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र किसान पथ पर बाबुरहिया गांव के निकट गुरुवार सुबह किसान पथ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आमने सामने ट्रक और बस की टक्कर होने के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में कई यात्री सवार थे। अबतक 9 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। देवा कोतवाली क्षेत्र की माती चौकी अंतर्गत ग्राम बबुरिया से होकर निकले किसान पथ पर गुरुवार की सुबह 4:45 बजे दिल्ली से सवारी लेकर आ रही एक बस की विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बस व ट्रक के परखच्चे उड़ गए। चारों तरफ चीख-पुकार की आवाज से किसान पथ का सन्नाटा टूटने लगा। 

कुल मौतों की नहीं हो पा रही पुष्टि

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना में घायल लोगों को निकलवा कर आनन-फानन जिला अस्पताल भेजना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष देवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक करीब 9 लोगों की मौत होने की सूचना है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। अभी तक कुल कितनी मौतें हुई हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। सवारी से भरी बस दिल्ली से बहराइच शरीफ जा रही थी।

सीएम योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों को दो लाख और घायलों को मिलेंगे 50 हजार रुपये

भीषण सड़क हादसे पर जिला अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है और अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, सभी मृतकों के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

सीमा पार साजिश: पाकिस्तान को चीन ने दिए अधिक पेलोड क्षमता वाले ड्रोन, आतंकियों को ट्रेनिंग भी दे रही है चीनी सेना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 07 अक्टूबर 2021। पाकिस्तान सीमा पार से लगातार जम्मू में ड्रोन के जरिए आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। अब ऐसी सूचनाएं खुफिया एजेंसियों तक पहुंच रही हैं कि पाकिस्तान ने चीन से अधिक पेलोड क्षमता वाले ड्रोन लिए हैं। इन्हीं ड्रोन के जरिए […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण