शंभू बॉर्डर पर फिर चले आंसू गैस के गोले, भगवंत मान बोले-हरियाणा हमारे किसानों को जाने दे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 फरवरी 2024। मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली मार्च का आज दूसरा दिन है। मंगलवार को हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी तो किसानों ने भी पथराव किया। ऐसे ही हालात जींद बॉर्डर पर भी दिखे। आज फिर दिल्ली कूच के लिए किसान तैयार हैं। दिल्ली जा रहे पंजाब के किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई पर पंजाब सरकार ने कड़ा एतराज जताया है। सीएम भगवंत मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कहा है कि वह पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने दें। उन पर लाठीचार्ज और आंसू गैस चलाना बंद करें। उन्होंने हरियाणा पुलिस के हमले में किसानों के घायल होने पर दुख जताते हुए कहा कि हरियाणा की तरफ से आंसू गैस के गोले पंजाब की सीमा में किसानों पर फेंके गए हैं।

राहुल गांधी ने किसानों से की बात

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग देर रात शंभू बॉर्डर पर घायल हुए किसानों का हाल-चाल जानने राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायल किसानों की राहुल गांधी से फोन पर बात कराई। राहुल गांधी ने किसान सेवानिवृत्त हवलदार गुरमीत सिंह से उनकी चोट के बारे में जाना।

दातासिंह वाला बॉर्डर किसानों ने फिर उखाड़ी सड़क पर लगाई कीलें

दातासिंह वाला बॉर्डर पर सुबह 11 बजे फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। पंजाब की तरफ से किसानों ने बॉर्डर पर लगाई गई कील उखाड़नी शुरू कर दी हैं। धीरे-धीरे किसान आगे बढ़ रहे हैं। बुजुर्ग किसान युवाओं से अपील कर रहे हैं कि उनको पुलिस पर पत्थरबाजी नहीं करनी है, वह शांतिपूर्वक तरीके से बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ेंगे। यदि पुलिस आंसू गैस के गोले या पानी की बौछार बरसाती है तो उसका सामना करना है, वापस जवाब नहीं देना है। सुबह 10 बजे तक सभी किसानों ने खाना खाया और साढ़े दस बजे के आसपास बॉर्डर की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया है। फिलहाल कील उखाड़ते समय पुलिस ने कोई विरोध नहीं किया है।

ड्रोन के इस्तेमाल पर पाबंदी

पटियाला के डीसी ने अंबाला डीसी को पंजाब के क्षेत्र के अंदर ड्रोन नहीं भेजने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने इस बारे में अंबाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी बता दिया है। अंबाला अधिकारियों के साथ मामला उठाने के बाद, उन्होंने अब सीमा पर ड्रोन की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है।

घायल किसानों से मिले स्वास्थ्य मंत्री

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने अस्पतालों का दौरा किया। वे किसान आंदोलन में घायल किसानों से मिले। मंत्री किसानों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बॉर्डर पर एंबुलेंस को तैनात किया था। इसके साथ ही संगरूर, पटियाला, डेराबस्सी, मानसा और बठिंडा के अस्पतालों को अलर्ट किया गया था। 

कैथल से खनौरी बॉर्डर की ओर बढ़ सकते हैं किसान

किसानों के दिल्ली कूच के आह़्वान के तहत अब हरियाणा के किसानों ने भी आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। इसके तहत आज किसान कैथल से खनौरी बॉर्डर की ओर बढ़ सकते हैं। ये किसान जींद जिले के नरवाना के दाता सिंह वाला बॉर्डर पर पहुंच सकते हैं। इन किसानों ने जिले के कई गांवों में बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया है। ऐसे में यह किसान खनौरी मार्ग पर स्थित संगतपुरा बॉर्डर पर बढ़ सकते हैं। धन्ना भगत भाकियू की ओर से अधिक से अधिक किसानों का दात्ता सिंह वाला बॉर्डर पर पहुंचने का आह्वान किया गया है। 

सर्वजातीय खाप के राष्ट्रीय संयोजक बोले-केंद्र सभी फसलों पर एमएसपी का कानूनी दर्जा दे 

सर्वजातीय खाप के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों की एमएसपी का सभी फसलों पर कानूनी दर्जा दिया जाए और कृषि के लिए स्वामीनाथन की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू किया जाए। किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सभी के कर्ज माफ किए जाएं। कंडेला ने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा है कि किसानों को शांतिपूर्ण आंदोलन करने से रोका जा रहा है। लोकतंत्र में आंदोलन करने का सबको अधिकार है। कंडेला ने कहा है कि अगर किसानों के साथ किसी प्रकार का कोई अन्याय होता है तो सर्वखाप व किसान संगठन किसानों के साथ है।

कुंडली बॉर्डर पूरी तरह से बंद

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से दिल्ली कूच के आह्वान के बाद मंगलवार दोपहर बाद से कुंडली-सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से बंद किया गया है। दिल्ली पुलिस व अद्र्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद है। भारी वाहनों को केएमपी-केजीपी जीरो प्वाइंट पर से वाया लोनी बॉर्डर दिल्ली व वाया गुरुग्राम भेजा जा रहा है। नेशनल हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर लोहे के कंटेनर मिट्टी भरकर रखे गए हैं। साथ ही भारी संख्या में लोहे व पत्थर के बैरिकेड लगाए गए हैं। फ्लाईओवर पर कंटीले तार, फिर सीमेंट के बड़े बैरिकेड लगाकर कंक्रीट भरी गई है। एक दर्जन से अधिक लोहे के कंटेनर मिट्टी भरकर रखे गए हैं। सीसीटीवी लगाकर निगरानी के साथ ही चार वॉटर कैनन, दो वज्र वाहन खड़े किए गए हैं। अर्द्धसैनिक बल की तीन कंपनी सोनीपत के कुंडली व 12 कंपनी दिल्ली के सिंघु क्षेत्र में लगाई गई है। हाईवे पर 10 लेयर टायर किलर बिछाए गए हैं। वाहनों को गांवों के अंदर से होते हुए अन्य स्टेट व नेशनल हाईवे से  निकाला जा रहा है। छोटे वाहनों को कुंडली से जांटी कलां और सिंघु गांव भेजा जा रहा है। उद्योगपति व फैक्टरी  कर्मी परेशान है। हरियाणा से दिल्ली जाने वाले नौकरी पेशा भी संपर्क मार्गों से दो से तीन गुणा समय लगाकर कार्यालय पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में रद्द हुआ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यक्रम, किसान आंदोलन में शामिल होंगे राहुल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 14 फरवरी 2024। झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण बुधवार को शुरू होने वाला था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली में किसानों के आंदोलन में शामिल […]

You May Like

वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी....|....तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन....|....सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद....|....झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू....|....बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया....|....करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप....|....सीएम साय समेत मंत्रियों, विधायकों और सांसदों ने ओडिशा-झारखंड में डाला डेरा, कर रहे धुआंधार प्रचार....|....जगदलपुर की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, चमोली में बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा....|....टाॅप बॉलीवुड अभिनेत्रयों को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाले बिल्डर पर ED का एक्शन, 52 करोड़ की संपत्ति जब्त....|....चेन्नई की हार से जागी इन टीमों की उम्मीद,आरसीबी-गुजरात भी दौड़ में बरकरार