Coronavirus : देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 4421 हुई, अब तक 114 लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज राजस्थान में 24, महाराष्ट्र में 23, गुजरात में 19, हरियाणा में 16, मध्यप्रदेश में 12 और मुंबई के धारावी में दो नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 354 नए मामले आए हैं और पांच लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4421 हो गई है। इनमें 3981 सक्रिय हैं, 325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 114 लोगों की मौत हो चुकी है।

हरियाणा के मेवात में मरकज से लौटे 16 लोग कोरोना पॉजिटिव

हरियाणा के मुस्लिम बाहुल्य जिला मेवात में तब्लीगी जमात मरकज से लौटे 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ मेवात में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 30 हो गई है। सिविल सर्जन मेवात ने इसकी पुष्टि की है।

 

ठाणे में 46 लोगों के खिलाफ 12 एफआईआर

मुंबई के ठाणे ग्रामीण एसपी के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सोमवार को 46 लोगों के खिलाफ 12 एफआईआर दर्ज़ और 38 वाहन जब्त किए गए। इसके अलावा 826 वाहनों के खिलाफ चालान जारी किए गए और लॉकडाउन आदेशों का उल्लंघन करने के लिए उनसे 3,06,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

भोपाल में 12 नए मामले, शहर में संक्रमितों की संख्या 74 हुई

भोपाल में कोरोना वायरस के 12 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मचारी, सात पुलिसकर्मी और उनके संपर्क में आने वाले शामिल हैं। अब तक भोपाल में कुल 74 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने यह जानकारी दी।

गुजरात में 19 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 165 हुई

गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 19 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों का पता चला है। इसमें से 13 अहमदाबाद से, पाटन से तीन और भावनगर, आनंद और साबरकांठा से एक-एक मरीज हैं। इसी के साथ राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 165 हो गई है।

असम का विधायक अमीनुल इस्लाम गिरफ्तार

असम के धींग निर्वाचन क्षेत्र से अखिल भारतीय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम को पुलिस ने नागांव पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने बताया कि अस्पतालों को डिटेंशन सेंटरों से भी बदतर बताने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में विधायक को गिरफ्तार किया गया है।

आंध्र प्रदेश में एक नया मामला, संक्रमित मरीजों की संख्या 304 हुई

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 304 हो गई है। जिसमें छह लोगों को ठीक होने के बाद अस्तपाल से छुट्टी दे दी गई है। आंध्र प्रदेश के नोडल अधिकारी अर्जा श्रीकांत ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में 23 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 891 हुई

महाराष्ट्र में आज 23 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। इनमें सांगली में एक, पिंपरी-चिंचवाड़ में चार, अहमदनगर में तीन, बुलढाणा में दो, बीएमसी के 10, ठाणे में एक और नागपुर में दो मरीज हैं। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 891 हो गई है।

मुंबई के धारावी में दो नए मामले

मुंबई के धारावी में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। ये नए मरीज धारावी में मिले दूसरे संक्रमित मरीज के भाई और पिता हैं। इनके संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, डॉ. बलीगा नगर इलाके को सील कर दिया गया है। धारावी में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सात हो गई है। इसमें से एक की मौत हो चुकी है।

झारखंड के हिंदपीढ़ी इलाके में 72 घंटे के लिए पूर्ण प्रतिबंध

झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में स्थानीय प्रशासन ने कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अगले 72 घंटों के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान व्यक्तियों और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रेमी युगल के शव जर्जर कोठरी में मिले, दोनों की गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर फतेहपुर। फतेहपुर जिले में गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव की एक जर्जर कोठरी में युवक-युवती के शव मिले हैं। दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। कोठरी में मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही एक 23 वर्षीय युवक और 19 साल की युवती का शव […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की