कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, सांसद बोले- भाजपा को रोकने की कोशिश करेंगे; इन मुद्दों पर होगी बात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 दिसंबर 2025। शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होनी है। इस बैठक से पहले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि देशहित के विभिन्न मुद्दों पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय महत्व के कई मुद्दे हैं जिन पर बात करनी है। यह सरकार मनरेगा को लेकर जो प्लान बना रही है, उससे लाखों मजदूरों की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी। मुझे लगता है कि भाजपा सरकार ने अपने लिए यह बहुत खतरनाक लक्ष्य तय किया है, और हम इस लक्ष्य को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

रोजगार गारंटी योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन की बनेगी रणनीति
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और सरकार के खिलाफ कांग्रेस के एक्शन प्लान पर चर्चा होगी। साथ ही मनरेगा की जगह लाए गए नए कानून ‘विकासशील भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड अजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी एक्ट के खिलाफ रणनीति भी तय की जाएगी। कांग्रेस ने संकेत दिया है कि इस कानून के विरोध में देशभर में आंदोलन और प्रदर्शन किए जाएंगे।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा
बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों- तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के प्रमुख भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। अगले साल असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कार्यसमिति की बैठक में इन चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। 

कांग्रेस सांसद ने असम सरकार को घेरा
गौरव गोगोई ने असम सीएम पर भी निशाना साधा और कहा, ‘हिमंत बिस्वा सरमा के राज में, रोजाना भ्रष्टाचार और कुशासन का पर्दाफाश हो रहा है। हर दिन, आप उनके कैबिनेट के किसी न किसी विधायक के बारे में गलत कारणों से खबरें देखते हैं। कभी गायों की तस्करी में शामिल, कभी जमीन खरीदने को लेकर किसी को धमकी देना, कभी अवैध रेत माफिया या कोयला माफिया से जुड़े होना, और तो और किसी की नागरिकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। हिमंत बिस्वा सरमा सरकार में एक विधायक हैं जिनकी बांग्लादेशी होने की पहचान पर सवाल उठे हैं। ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब वह खुद नहीं दे पाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

नए साल से पहले अपराध पर कड़ा प्रहार: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन आघात'... 285 अपराधी दबोचे, हथियार-गांजा-कैश जब्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 दिसंबर 2025। दिल्ली पुलिस ने नए साल से पहले देश की राजधानी में ऑपरेशन आघात चलाया। दिल्ली पुलिस के साउथ-ईस्ट जिले में चलाए गए ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए व्यापक कार्रवाई की गई। इस अभियान में एक्साइज […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप