“लाइट्स, कैमरा, डेकोर”-दीपिका पादुकोण का शानदार स्क्रीन रिटर्न

admin
शेयर करे

 

मुंबई (अनिल बेदाग) 11 सितंबर 2025।  भारत में डेकॉर ट्रेंड स्थापित करने वाली प्रमुख कंपनी, एशियन पेंट्स, अपने लग्ज़री ब्रांड रॉयल ग्लिट्ज़ को प्रीमियम वॉल फ़िनिश से अब एक संपूर्ण होम डेकॉर के तौर पर उभार रही है। यह जर्नी जीवंत हो उठती है जब ब्रांड एंबेसडर दीपिका पादुकोण एक नए विज्ञापन में नज़र आती हैं और इसी के साथ वह पर्दे पर अपनी वापसी भी कर रही हैं, जिसका लोग लंबे अरसे से इंतज़ार कर रहे थे ।
यह अभियान उन सामान्य पेंट की श्रेणियों से कहीं आगे है, जहां आमतौर पर शेड्स और फ़िनिश पर ही ध्यान केंद्रित होता है। यह रॉयल ग्लिट्ज़ को केवल एक लग्ज़री पेंट से कहीं बढ़कर स्थापित करता है – जहां यह हर डिज़ाइन स्टोरी का स्टार्टिंग पॉइंट बन जाता है।

इस विज्ञापन फ़िल्म के केंद्र में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। जैसे-जैसे वह रॉयल ग्लिट्ज़ के रंगों और टेक्सचर के साथ जुड़ती हैं, दीवारें जीवंत हो उठती हैं, वो भी सिर्फ़ एक सतह के रूप में नहीं, बल्कि ऐसा लगता है वो बोल उठी हों और उनके पर्सनल स्टाइल को अभिव्यक्त कर रही हों। वह रॉयल ग्लिट्ज़ फ़िनिश के साथ प्रयोग करती हैं, जो न सिर्फ़ उनकी दीवारों को बदल देता है बल्कि उनके पूरे लिविंग स्पेस को पूरी तरह से बदलने के लिए प्रेरित करता है। यह अभियान दिखाता है कि कैसे दीवार की फ़िनिश सभी तरह के डिज़ाइन विकल्पों को प्रभावित कर सकती है।

फिल्म की एक प्रमुख विशेषता ‘ग्लिट्ज़ अप योर डेकॉर गाइडबुक है – यह एक ऐसा आसान और प्रेरणादायक टूल है, जो लोगों को अपने घरों को सजाने के नए तरीकों की कल्पना करने में मदद करता है। फिल्म का हर कमरा और दीवार दर्शाती है कि किस तरह से शानदार वॉल डिज़ाइन पूरे स्थान को बदल सकता है। यह गाइडबुक होम डेकॉर में एशियन पेंट्स के प्रभुत्व की पुष्टि करती है, इसमें क्यूआर कोड्स हैं जो डेमो वीडियो और आसान, प्रेरणा देनेवाले आइडियाज़ से जुड़े हैं, जिससे प्रीमियम डिज़ाइन सभी के लिए आसान भी बनेंगे और हर कोई इन डिज़ाइन्स को अपनाना चाहेगा.

एशियन पेंट्स के एमडी और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “रॉयल ग्लिट्ज़ के साथ हम इस बात को नए तरीके से परिभाषित करेंगे कि भारतीय घरों के लिए लग्ज़री का अर्थ क्या है। एशियन पेंट्स में हम हमेशा से ख़ुद को अभिव्यक्त करने की शक्ति में विश्वास करते रहे हैं जो वाक़ई किसी घर को आपका बनाती है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा गाली बाज मंत्री को संरक्षण दे रही, अभी तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई? : कांग्रेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 11 सितंबर 2025। बस्तर रेस्ट हाउस मामले में गालीबाज हिंसक मंत्री को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सत्ता के अहंकार में मंत्री चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से गाली गलौज और मारपीट कर रहे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप