थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 22 अक्टूबर 2026। ऑटो पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हबीबगंज थाने में हंगामे में बदल गया। निगरानीशुदा बदमाश अभिषेक राय उर्फ लड्डू अपने साथियों के साथ पुलिसकर्मियों से उलझ गया। देखते ही देखते थाने के भीतर धक्कामुक्की और झूमाझटकी होने लगी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और लड्डू को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला।

ऑटो पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, ऑटो खड़ा करने की जगह को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्ष शिकायत लेकर हबीबगंज थाने पहुंचे थे। पुलिसकर्मी उनकी शिकायतों पर कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान निगरानीशुदा बदमाश अभिषेक राय उर्फ लड्डू पांच-छह लोगों के साथ थाने पहुंच गया। आरोप है कि उसने वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों को धमकाया और बाहर निकलने पर देख लेने की चेतावनी दी।

पुलिस ने बाहर जाने को कहा तो बढ़ा विवाद
थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने लड्डू को बाहर जाने के लिए कहा और समझाने की कोशिश की। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और धक्कामुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि लड्डू और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी कुछ लोगों को पकड़कर अलग करते और पीछे हटाते नजर आ रहे हैं। घटनाक्रम के दौरान एक युवक के साथ मारपीट जैसी स्थिति भी दिखाई देती है। हालांकि, वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

हबीबगंज थाने का निगरानीशुदा बदमाश है लड्डू
पुलिस के मुताबिक, अभिषेक राय उर्फ लड्डू हबीबगंज थाने का निगरानीशुदा बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, जुए और धारा 308 से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। थाने में हुए विवाद के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार शाम उसका जुलूस निकाला गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी

शेयर करेफर्जीवाड़ा रोकने के लिए कल से बदलेंगे आरटीओ के नियम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इंदौर, 22 अक्टूबर 2026।  लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब आवेदक के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन परीक्षा देने की […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर