हमीरपुर में मौत का पुल! निर्माणाधीन हिस्सा गिरने से नीचे सो रहे 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत, SDRF का रेस्क्यू जारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हमीरपुर 29 मई 2026। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से आज तड़के एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां बेतवा नदी पर बन रहे एक पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। हादसा इतना भयानक था कि मलबे की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे जब यह हादसा हुआ, तब सभी मजदूर काम खत्म करने के बाद इसी पुल के नीचे सो रहे थे।

आंधी-तूफान के बीच ढहा पिलर

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात में अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हुआ था। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गहरी नींद में सो रहे मजदूरों को भागने तक का मौका नहीं मिला और वे भारी-भरकम मलबे के नीचे जिंदा दफन हो गए। जान गंवाने वाले मजदूर बांदा और हमीरपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

रेस्क्यू जारी, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल मलबे को हटाने और दबे हुए लोगों को निकालने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम 3 मजदूर अभी भी पिलर के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की जद्दोजहद जारी है। मलबे की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

सांसद के प्रयासों से बन रहा था पुल, जांच के लिए बुलाई गई टीम

बताया जा रहा है कि यह पुल जिले के कुरारा क्षेत्र में मोरकंदर परसानी से नैथी गांव को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था, जिसके लिए राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। पुल का हिस्सा अचानक कैसे ढह गया, इस पर अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए मौके पर एक टेक्निकल टीम को भी बुलाया गया है, जो निर्माण सामग्री और पिलर की मजबूती की जांच करेगी। फिलहाल जिले के सभी आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और प्राथमिकता मलबे में दबे बाकी मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की है।

Leave a Reply

Next Post

ये 5 हेल्थ टेस्ट हर साल जरूर करवाएं, समय रहते चल जाएगा बीमारी का पता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 29 मई 2026। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बिना नियम के खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी ने कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और थायरॉइड जैसी समस्याएं अक्सर बिना किसी शुरुआती लक्षण के धीरे-धीरे शरीर […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत