एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड: महिला कबड्डी में लगातार 5वीं बार मेडल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नागोया (जापान), 26 सितंबर 2026। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। भारतीय टीम ने महिला कबड्‌डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया। उसने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। स्क्वॉश में पहली बार 2 भारतीय सिंगल्स कैटेगरी के फाइनल में पहुंचे हैं। 18 साल की अनाहत सिंह विमेन सिंगल के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। जबकि, अभय सिंह मेंस सिंगल्स के फाइनल में पहुंचे। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है। इनमें 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।

पुरुष मैराथन में 44 साल बाद मेडल आया

लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड की टाइमिंग के साथ सिल्वर दिलाया। इस इवेंट में भारत को 44 साल बाद मेडल मिला है। 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में इंडिया को ब्रॉन्ज मिला था। बता दें कि मैराथन दौड़ 42 किलोमीटर की होती है, जबकि हाफ मैराथन 21.097 किलोमीटर होती है।

शूटिंग में इस एडिशन का 11वां मेडल आया, सिल्वर मिला

महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन कैटेगरी में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही। इस टीम में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदार्शा विनोद के नाम शामिल रहे। इंडिया को शूटिंग में 11वां मेडल मिला है। इससे पहले एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मिल चुके हैं।

इंडिया मेडल टैली के 12वें स्थान पर कायम

इस गोल्ड के बावजूद भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। उसके मेडल की संख्या 27 पहुंच गई है। इसमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

'भारत-अमेरिका संबंधों में अड़चन रहा है व्यापार'

शेयर करेट्रंप प्रशासन बोला- ट्रेड डील का 90 फीसदी से ज्यादा काम पूरा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           न्यूयॉर्क, 26 सितंबर 2026। अमेरिका-भारत व्यापार समझौता दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएगा। इससे उन क्षेत्रों में भी प्रगति का रास्ता खुलेगा, जहां दशकों से उपलब्धि हासिल नहीं हो […]

You May Like

बार-बार सिर चकराना हो सकता है दिल व दिमाग की बीमारियों का संकेत....|....अनुज श्रीवत्री बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर....|....'रामायण' की आंधी के बीच सूर्या की फिल्म का धमाका....|....मिलावट पर शिकंजा, FSSAI ने 81.80 करोड़ के उत्पाद जब्त किए....|....10 में से 6 महिलाओं के नाम फ्लैट, जमीन की रजिस्ट्री....|....बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और आईईडी से हमले....|....आरजी कर वित्तीय अनियमितता मामला: संदीप घोष फिर से ईडी के समन पर नहीं हुए पेश....|....सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी लागू होंगी आचार संहिता की पाबंदियां....|....पुलिस की गश्त देख तालाब में कूदे 3 नाबालिगों की मौत....|....जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.83 लाख का सामान जब्त