विभाजनकारी ताकतों से रहें सतर्क, इतिहास से सबक लेकर राष्ट्र की एकता को करें मजबूत : साव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर. 16 अगस्त 2026। उप मुख्यमंत्री अरुण साव शुक्रवार को दुर्ग में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में देश की एकता और अखंडता के लिए सभी से सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज भी भाषा, जाति, क्षेत्र और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशें होती हैं। ऐसी ताकतों से देशवासियों को सावधान रहना होगा।

श्री साव ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का विभाजन केवल जमीन का बंटवारा नहीं था। यह करोड़ों दिलों, सपनों और रिश्तों के बिखरने की दर्दनाक घटना थी। विभाजन के दौरान लाखों लोगों की जान गई और करोड़ों परिवारों को अपना घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। अनेक लोगों ने अपने माता-पिता, भाई-बहन और प्रियजनों को खोया। लाखों परिवारों को विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। विभाजन ने उस संघर्ष को गहरा दर्द दिया। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने इतिहास से सीख नहीं लेता, उसे भविष्य में बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

दुर्ग नगर निगम सभागार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन के दर्द को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का आह्वान किया है। इसका उद्देश्य इतिहास को याद रखना और भविष्य में देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना है। हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को हर परिस्थिति में मजबूत रखना है।

राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा विधायक ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अलका बघमार, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, सुरेंद्र कौशिक, जितेंद्र वर्मा और दिलीप साहू सहित अनेक प्रबुद्ध जन एवं विद्यार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के गाने ‘वारूं फॉरएवर’ का पोस्टर रिलीज

शेयर करेरोमी और श्रेया घोषाल ने दी आवाज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई, 16 अगस्त 2026। रविवार को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मेकर्स ने इसके पहले गाने ‘वारुं फॉरएवर’ का पोस्टर रिलीज किया है। यह गाना 2020 में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ सीरीज का अहम हिस्सा था। अब फैंस के लिए बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’ […]

You May Like

कैप्टन स्मित मच्छार ने जख्मी हालत में बचाई लोगों की जान....|....केंद्रीय मंत्रिमंडल से 1789 करोड़ की योजना मंजूर....|....आईआरएफसी को 396 करोड़ का जीएसटी नोटिस....|....एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत....|....भिलाई इस्पात संयंत्र से 100 किलोग्राम कॉपर केबल चोरी....|....सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज....|....ग्राम सभाओं में दो अक्टूबर से विकसित ग्राम पंचायत योजना की कवायद तेज....|....वैभव बैस बोले- युवा कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटर का उपयोग....|....यात्रियों से भरी नाव के इंजन से उठीं आग की लपटें....|....राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर भाजपा का तंज