भारत 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीता

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

माउंट माउंगानुई, 15 नवंबर 2026। भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की है। पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम ने 22 रन से जीत लिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार 2019 में 4-1 से सीरीज जीती थी। माउंट माउंगानुई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 42.1 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गया। अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 48.1 ओवर में 187 रन बनाकर सिमट गई। भारत से तेज गेंदबाजों ने मिलकर 7 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। मोहम्मद सिराज और आकिब नबी को 2-2 विकेट मिले। यश ठाकुर ने एक विकेट लिया।

भारतीय टीम ने पांचवें और आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 22 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में 209 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.1 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। भारतीय बल्लेबाजों के एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद गेंदबाजों ने टीम को जीत दिलाई। अर्शदीप सिंह ने तीन, जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर ने बल्ले से भी 46 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड का अपने घर में लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का सिलसिला भी तोड़ दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। रोहित शर्मा सात रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ पांच रन निकले। रुतुराज गायकवाड़ भी 18 रन ही बना सके। भारत ने 34 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम मुश्किल में थी और उसे एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी।

मुश्किल परिस्थिति में अक्षर पटेल और ईशान किशन ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 35 रन और छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। अक्षर और ईशान ने 46-46 रन बनाए।  हालांकि, दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारत की पारी फिर लड़खड़ा गई। नमन धीर ने 22 रन का योगदान दिया, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। भारतीय टीम 200 रन तक पहुंचने से पहले ही मुश्किल में नजर आने लगी थी।

अर्शदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच

अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 30 रन देकर 3 विकेट झटके। साथ ही 4 गेंद में 14 रन बनाए।

Leave a Reply

Next Post

'पिछली सरकारों ने न आदिवासियों को समझा और न ही उनकी परवाह की'

शेयर करेजनजातीय दिवस पर बोले प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 15 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का […]

You May Like

'पिछली सरकारों ने न आदिवासियों को समझा और न ही उनकी परवाह की'....|....भारत 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीता....|....नितिन नवीन का 'दिमागी नक्सलियों' पर बड़ा बयान....|....दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर दवा व्यापारी से 4 लाख की वसूली, युवती पर केस दर्ज....|....पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी....|....भोपाल में गोवंश के अवशेष मिलने पर बवाल....|....जनजातीय गौरव दिवस: धार के डही पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री....|....जापान में लक्ष्य सेन का जलवा: लगातार दूसरा सुपर 500 खिताब जीता....|....अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार....|....मृत्युदंड पर रोक लगाने की मांग से भारत ने बनाई दूरी