शादी का तोहफा पड़ा मंहगा, होम थिएटर के ब्लास्ट होने से 2 भाइयों की मौत, 4 घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 03 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में होम थिएटर ब्लास्ट हो गया। धमाके के चलते 2 भाइयों की मौत हो गई है। वहीं परिवार के डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है। चमारी गांव में रहने वाले हेमेंद्र मेरावी की 2 दिन पहले अंजना गांव में शादी हुई थी। दहेज में ही उसे होम थिएटर मिला था। बताया गया है कि सोमवार सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच घर के लोगों ने होम थिएटर चालू किया था। उसी दौरान उसमें ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में हेमेंद्र आ गया और उसकी मौत हो गई है।

वहीं घटना के बाद हेमेंद्र मेरावी के छोटे भाई राजकुमार, सूरज मेरावी, शिवकुमार, सौरभ (डेढ़ साल), दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान राजकुमार की भी मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि कच्चे मकान का छप्पर ही छप्पर उड़ गया। वहीं दीवार भी गिर गई। सामान इधर-उधर हो गए हैं।

कच्चे मकान का छप्पर उड़ा

दरअसल, चमारी गांव में रहने वाले हेमेंद्र मेरावी की 2 दिन पहले अंजना गांव में शादी हुई थी। वहीं दहेज में उसे होम थिएटर मिला था। बताया जा रहा है कि, सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर के लोगों ने होम थिएटर चालू किया था। जि

Leave a Reply

Next Post

चीन ने अरुणाचल में 15 जगहों के नाम बदले, भारत ने किया पलटवार, कहा- नाम बदलने से तथ्य नहीं बदलते

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 अप्रैल 2023। अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करने वाले चीन को भारत ने दो टूक जवाब दिया है। भारत ने कहा कि नाम बदलने से हकीकत नहीं बदल जाएगी। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था और आगे भी रहेगा। दरअसल, चीन ने […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर