झारखंड में घुसपैठ पर कांग्रेस का दावा, ‘इसे रोकने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की’; बीजेपी पर लगाए आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 30 अक्टूबर 2024। कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि घुसपैठ रोकना केंद्र की जिम्मेदारी है, लेकिन भाजपा झारखंड में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन पर हमला करने के लिए घुसपैठ का मुद्दा उठा रही है। कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने दावा किया कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ गठबंधन झारखंड में ‘‘पूर्ण बहुमत” के साथ फिर से सरकार बनाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मा ने कहा, “विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के नकारात्मक प्रचार के कारण झारखंड के लोग पूरी तरह से उसके खिलाफ हैं। हम पिछले चुनाव की तुलना में इस चुनाव में अधिक सीट जीतेंगे। उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगियों के बीच किसी भी मतभेद से इनकार किया। हालांकि इसके घटक राजद ने सीट बंटवारे पर असंतोष व्यक्त किया है। ‘‘बांग्लादेशी घुसपैठ” और ‘‘परिवारवाद” जैसे मुद्दों पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा, “राजग के 10 साल के शासन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घुसपैठ रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं? क्या असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इस मुद्दे पर ध्यान दिया? घुसपैठ को रोकना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

वर्ष 2014 से पहले भी घुसपैठ होने के बारे में पूछे जाने पर आलोक शर्मा ने कहा कि केंद्र की पिछली कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने ‘‘अवैध आव्रजन को रोकने के लिए पर्याप्त कदम” उठाए थे। कांग्रेस नेता ने झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पर ‘‘विभाजनकारी राजनीति में लिप्त” होने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा, “भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए समाज में जाति और धर्म के आधार पर नफरत फैला रही है, लेकिन लोगों ने आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है।” 

Leave a Reply

Next Post

एमपी के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 7 हाथी मृत पाए गए, 3 की हालत खराब... जांच में जुटी वन टीम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 30 अक्टूबर 2024। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाल ही में सात हाथियों की मौत हो गई है। इसके अलावा, तीन अन्य हाथियों का इलाज चल रहा है। वन्यजीव अधिकारियों के अनुसार, इन हाथियों की मौत के कारणों का पता अभी तक नहीं […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड