टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश 9 सितंबर को खुलेगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 04 सितंबर 2024। टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड (“टीटीएल” या “कंपनी”) सोमवार, 09 सितंबर, 2024 को इक्विटी शेयरों की अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश के संबंध में अपनी बोली/प्रस्ताव खोलेगी। इक्विटी शेयरों (प्रत्येक का अंकित मूल्य ₹5) का कुल प्रस्ताव आकार 230 करोड़ रुपये तक है, जिसमें 200 करोड़ रुपये तक का नया निर्गम और 30 करोड़ रुपये तक का बिक्री प्रस्ताव शामिल है। एंकर निवेशक बोली की तिथि शुक्रवार, 06 सितंबर, 2024 होगी और बोली प्रस्ताव बुधवार, 11 सितंबर, 2024 को बंद हो जाएगा। प्रस्ताव का मूल्य बैंड 215 से 226 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

न्यूनतम 66 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 66 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियां लगाई जा सकती हैं। टॉलिन्स टायर्स लिमिटेड, विविध उत्पाद रेंज के साथ पूरे भारत में मौजूद उद्योग में अग्रणी खिलाड़ियों में से एक है और यह उन कंपनियों में से एक है जो दोनों क्षेत्रों में मौजूद है – नए टायर और ट्रेड रबर का निर्माण (स्रोत: कंपनी कमीशन क्रिसिल रिपोर्ट)। यह मुख्य रूप से वाहनों की व्यापक श्रेणी (हल्के वाणिज्यिक, कृषि और दो/तीन पहिया वाहनों सहित) के लिए बायस टायर और प्रीक्योर्ड ट्रेड रबर के निर्माण में लगी हुई है और बॉन्डिंग गम, वल्केनाइजिंग सॉल्यूशन, टायर फ्लैप और ट्यूब जैसे सहायक उत्पादों के निर्माण में भी शामिल है। यह तीन विनिर्माण सुविधाओं से संचालित होता है, जिनमें से दो केरल के कलाडी में मट्टूर में स्थित हैं और तीसरी यूएई के रस अल खैमाह में अल हमरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है।

Leave a Reply

Next Post

बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति अपराधों के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलों में मौन धरना दिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 सितंबर 2024। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध तथा रोज-रोज हो रही बलात्कार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मौन धरना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बिलासपुर में तथा नेता प्रतिपक्ष […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज