कपिल शर्मा ने किसानों के सपोर्ट में किया ट्वीट, यूजर ने किया ट्रोल- राजनीति मत कर, कॉमेडी कर चुप-चाप, कपिल का यूजर को करारा जवाब

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कपिल शर्मा ने किसानों के सपोर्ट में एक ट्वीट किया जिसके बाद एक यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया। लेकिन कपिल ने भी उस यूजर को करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी। दरअसल, कपिल ने ट्वीट किया, ‘किसानो के मुद्दे को राजनीतिक रंग ना देते हुए बातचीत से इस मसले का हल निकालना चाहिए।कोई भी मुद्दा इतना बड़ा नहीं होता के बातचीत से उसका हल ना निकले।हम सब देशवासी किसान भाइयों के साथ हैं। यह हमारे अन्नदाता हैं।’

किसानो के मुद्दे को राजनीतिक रंग ना देते हुए बातचीत से इस मसले का हल निकालना चाहिए।कोई भी मुद्दा इतना बड़ा नहीं होता के बातचीत से उसका हल ना निकले।हम सब देशवासी किसान भाइयों के साथ हैं। यह हमारे अन्नदाता हैं।

कपिल के ट्वीट पर यूजर ने कमेंट किया, ‘कॉमेडी कर चुप चाप , राजनीति करने की कोशिश मत कर ज्यादा किसान हितैसी बनने की कोशिश मत कर ,जो काम तेरा है उस पर फोकस रख।

https://twitter.com/JigerRawat/status/1332944546276155392?s=20

यूजर के इस ट्वीट पर कपिल ने करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘भाई साहब मैं तो अपना काम कर ही रहा हूं, कृपया आप भी करें। देशभक्त लिखने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता, काम करें और देश की तरक्की में योगदान दें। 50 रुपये का रीचार्ज करवा के फालतू का ज्ञान ना बांटे। धन्यवाद।’

भाई साहब मैं तो अपना काम कर ही रहा हूँ, कृपया आप भी करें, देशभक्त लिखने से कोई देशभक्त नहीं हो जाता, काम करें और देश की तरक़्क़ी में योगदान दें ? 50 rs का रीचार्ज करवा के फ़ालतू का ज्ञान ना बांटे। धन्यवाद

बता दें इन दिनों कपिल शर्मा शो भारती सिंह को लेकर काफी सुर्खियों में है। ऐसी खबरें आ रही हैं कि शो के मेकर्स भारती को शो से बैन करना चाहते हैं। वह नहीं चाहते कि भारती की वजह से शो किसी कॉन्ट्रोवर्सी में आए। लेकिन कपिल मेकर्स के खिलाफ हैं।  

कीकू शारदा ने कही यह बात

कीकू शारदा से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘मैंने तो नहीं सुना कि भारती शो को अलविदा कह रही हैं। बस वह कल शूट पर मौजूद नहीं थी, इसके अलावा कोई और बात नहीं है। लेकिन यह काफी नॉर्मल बात है। वह हर एपिसोड के लिए शूट नहीं करती हैं।’

Leave a Reply

Next Post

51 रन से जीता ऑस्ट्रेलिया : भारत ने गंवाई लगातार दूसरी वनडे सीरीज

शेयर करेसीरीज का आखिरी मुकाबला 2 दिसंबर को कैनबरा में छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           ऑस्ट्रेलिया ने 3 वनडे की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 51 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले वनडे […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान