जस्टिस वीरप्पा बोले- विधानसभा और हाईकोर्ट के बीच खड़े होकर अपना सिर काट लूंगा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरु 03 जुलाई 2022। कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस बी वीरप्पा ने वकीलों को चेताया कि वे जजों और न्यायपालिका पर झूठे आरोप न लगाएं। हाईकोर्ट के सीनियर जज ने यह भी कहा कि अगर खुद उन्होंने कुछ कुछ गलत किया है, तो वे विधाना-सौध (राज्य की विधानसभा) और कर्नाटक हाईकोर्ट के बीच में खड़े होकर अपना सिर काटने को तैयार हैं। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ऋतुराज अवस्थी के रिटायरमेंट पर बड्डगलुरू अधिवक्ता एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदाई समारोह में जस्टिस वीरप्पा ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वे इसकी सजा भुगतने को तैयार हैं। वहीं उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक रेड्डी से कहा कि वे अपने सदस्यों को कुछ नसीहत दें जो इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे कुछ वकीलों द्वारा जजों के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों से परेशान हैं। अपने वक्तव्य में रेड्डी ने कहा कि एसोसिएशन इस मुद्दे पर चर्चा करेगी।

‘कांच के घरों’ में रहते हैं जज, ‘सुदर्शन चक्र’ मत भूल जाना

जस्टिस वीरप्पा ने जजों के सम्मान की रक्षा करना एसोसिएशन का दायित्व बताया। उन्होंने कहा कि जज कांच के घरों में रहते हैं। साथ ही चेताया कि गलती करने वाले वकीलों के खिलाफ न्यायपालिका कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने सीमा लांघने वालों के लिए सुदर्शन चक्र के इस्तेमाल की कहानी भी सुनाई।

Leave a Reply

Next Post

LOC के पार एक दर्जन से अधिक आतंकवादी लॉन्च पैड सक्रिय, अलर्ट पर सुरक्षा बल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 जुलाई 2022। नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में एक दर्जन से अधिक आतंकवादी लॉन्च पैड फिर से सक्रिय होने की खुफिया रिपोर्ट मिली है। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक शीर्ष सरकारी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण