यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश नाकाम, प्रदेश भर में अब तक 122 लोग गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 18 फरवरी 2024। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करके सेंध लगाने की योजना बनाने के आरोप में पुलिस ने विभिन्न जिलों से 122 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने एक बयान में बताया कि अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार, एटा से 15, मऊ, सिद्धार्थनगर व प्रयागराज से 9-9, गाजीपुर से 8 तथा आजमगढ़ से 7 लोगों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से अब तक 122 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाद में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से कुछ के पास नकल की गलत पर्चियां मिली, कुछ लोग अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे, जबकि कुछ लोगों ने अभ्यर्थियों से पैसा लिया था।

15 से 17 फरवरी की रात के बीच की गई हैं यह गिरफ्तारियां: अमिताभ यश
यश के मुताबिक, यह गिरफ्तारियां 15 से 17 फरवरी की रात के बीच की गई हैं। डीजीपी कुमार ने खुद भी गोमती नगर के महामना मालवीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और जेएमडी पब्लिक हायर सेकेंडरी कॉलेज के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 17 और 18 फरवरी को दो पालियों में होने वाली परीक्षा में लगभग 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं। कुमार के मुताबिक, सभी अधिकारी भ्रमणशील रहे तथा परीक्षा बहुत सुचारू रूप से हुई । उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी जारी है। इससे पहले एटा जिले के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने कहा, “हमने सिपाही भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने की योजना बनाने के लिए 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली पुलिस थाने की निगरानी टीम ने गिरफ्तारी की है।

सिपाही भर्ती परीक्षा के मद्देनजर पूरे प्रदेश में पुलिस व स्थानीय प्रशासन सतर्क
‘उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड’ की सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को हो रही है जिसके मद्देनजर पूरे प्रदेश में पुलिस व स्थानीय प्रशासन सतर्क है। एटा के जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस के साथ जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी इस पुलिस भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी तरह के अनुचित साधनों का उपयोग ना होने पाए। बलिया पुलिस के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिले की रसड़ा पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा के कुछ घंटे पूर्व परीक्षा पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से कथित तौर पर पैसे की वसूली करने वाले सलीम अंसारी (33) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रसड़ा थाना क्षेत्र के कोटवारी मोड़ के पास बलिया मार्ग पर स्थित एक दुकान पर छापा मारकर सलीम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अंसारी के पास से 8.99 लाख रुपये जब्त किए जो उसने कथित तौर पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले विभिन्न अभ्यर्थियों से लिए थे।

गिरफ्तार युवक सलीम से बरामद हुई ये सारी चीजें
विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने सलीम के पास से भर्ती परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों के 16 प्रवेशपत्र,12 मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्वयं के चार फर्जी आधार कार्ड, एप्पल का एक मोबाइल फोन तथा एक डायरी भी बरामद की है। इस मामले में सलीम के विरुद्ध रसड़ा थाने में नामजद मामला दर्ज किया गया है। वहीं, आगरा में पुलिस उपायुक्त (नगर) सूर्य राय ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा कथित रूप से दस-दस लाख रुपये में पास कराने का झांसा देने वाले करतार सिंह और टिंकू को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Leave a Reply

Next Post

भारतीय महिला टीम ने फाइनल में थाईलैंड को 3-2 से हराया, ऐतिहासिक स्वर्ण जीता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 फरवरी 2024। भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। युवा अनमोल खरब ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। रोमांचक फाइनल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप