एनएचएआई की मंजूरी: शिमला, मनाली और धर्मशाला सहित हिमाचल के 13 क्षेत्रों में शुरू होगी केबल कार सेवा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

शिमला 17 दिसंबर 2021। राजधानी शिमला, कुल्लू, मनाली और धर्मशाला सहित हिमाचल प्रदेश के 13 क्षेत्रों में जल्द ही केबल कार सेवा शुरू हो सकती है। 5,644 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रोपवे निगम ने करीब 50 साइटें स्वीकृति के लिए एनएचएआई को भेजी थीं, जिनमें से 13 को मंजूरी मिली है। इसके अलावा सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) से बनने वाली पांच सड़कों और सात पुलों के प्रोजेक्टों के निर्माण को भी हरी झंडी दी गई है। इस पर 194 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गडकरी ने ट्वीट में लिखा है – हिमाचल प्रदेश के पांच टूरिज्म कॉरिडोर को भी सड़क से जोड़ा जाएगा।

इसके लिए 31,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस राशि से 631 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। 188 किलोमीटर सड़कों का काम पूरा भी हो चुका है। उल्लेखनीय है कि गडकरी ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश का दौरा किया था। पहाड़ी राज्य होने के कारण उन्होंने सड़क निर्माण की बजाय रोपवे और केबल कार जैसे प्रोजेक्टों पर काम करने की सलाह दी थी। रोपवे कारपोरेशन ने इसका खाका तैयार कर केंद्र को भेजा था, जिसे अब स्वीकृति मिली है। मंत्री ने कहा कि राज्य भर में 50 पर्यटन स्थलों की एक संशोधित सूची प्राप्त हुई है। इसके तहत सड़कों के किनारे सुविधाएं देने, गंतव्यों के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इनमें से छह पर्यटक स्थलों पर योजना तैयार की जा रही है।

कहां होगा सड़कों का निर्माण

जसवां-परागपुर के कोटला, जयसिंहपुर, भवारना, कड़छम और टौणीदेवी में मेजर जिला रोड सड़कों का निर्माण होगा। प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग सुभाषीश पांडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने सड़कों और पुलों के प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। सरकार ने बीते महीने इन प्रोजेक्टों को स्वीकृति के लिए भेजा था।  

Leave a Reply

Next Post

लुधियाना: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्टेज के पास उड़ता रहा ड्रोन, एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लुधियाना 17 दिसंबर 2021। लुधियाना पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। हलका पूर्वी में रैली के दौरान ड्रोन स्टेज के पास उड़ता दिखा। अधिकारियों के हाथ-पांव उस समय फूल गए जब ड्रोन कैमरा बिल्कुल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप