कोरोना के बाद भी स्कूलों में दाखिला 98.4% पहुंचा, सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 19 जनवरी 2023। कोरोनाकाल के बाद स्कूलों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस दौरान 6 से 14 साल के ज्यादा विद्यार्थी स्कूलों से जुड़े। नामांकन दर 2018 के 97.2 फीसदी से बढ़कर 2022 में 98.4 फीसदी तक पहुंच गई है। सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के कारण 11 से 14 आयु वर्ग की 98 फीसदी बेटियों के हाथों में कलम और किताब आ चुकी है। यह खुलासा गैरसरकारी संगठन प्रथम की ओर से जारी शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (एएसईआर, 2022) में हुआ है। चार वर्ष के अंतराल के बाद विशेषज्ञों की टीम ने 616 ग्रामीण जिलों में 19,060 गांवों के 3,74,544 घरों में जाकर 6,99,597 बच्चों का सर्वेक्षण किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए नामांकन दर पिछले 15 वर्षों से 95 फीसदी से ऊपर रही है। हर राज्य बेटियों को शिक्षा से जोड़ रहा : सरकार की कोशिशों के कारण ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान सफल होता दिख रहा है। वर्ष 2006 में देशभर में 11-14 वर्ष आयु वर्ग की 10.3 फीसदी लड़कियां स्कूल से दूर थीं। अब 2022 में सिर्फ दो फीसदी बेटियां शिक्षा से दूर हैं।
-साल 2008 में 15-16 आयु वर्ग की 20 फीसदी बेटियों ने स्कूल छोड़ दिया था। सरकार की कोशिशों और विभिन्न योजनाओं के कारण 2022 में सिर्फ 7.9 फीसदी बेटियां ही स्कूल से दूर रह गई हैं।

सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरा
पिछले सात सालों में सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा में सुधार और सुविधाएं मिलने के कारण अभिभावकों का रुझान निजी के बजाय अब सरकारी स्कूलों में बढ़ा है। देशभर में 6 से 14 आयु वर्ग के 72.9 फीसदी बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। इससे पहले, वर्ष 2006 से 2014 तक सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों के अनुपात में लगातार गिरावट देखी गई थी।

वर्ष 2014 में सरकारी स्कूलों का आंकड़ा 64.9 फीसदी था और अगले चार साल तक इसमें कोई ज्यादा बदलाव नहीं दिखा था। हालांकि, वर्ष 2018 में यह आंकड़ा 65.6 फीसदी हो गया। इस तरह 2022 में आंकड़ा 72.9 फीसदी पहुंच गया है। तीन वर्ष के 78.3 फीसदी बच्चे प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा देने वाली किसी न किसी संस्था से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें वर्ष 2018 के मुकाबले 2022 में 7.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  रिपोर्ट के मुताबिक, 3-5 वर्ष के छोटे बच्चों के नामांकन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तीन वर्ष के 66.8 फीसदी और चार     वर्ष के 61.2 फीसदी बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित हैं।

Leave a Reply

Next Post

तखतपुर में खुड़िया जलाशय से पानी सप्लाई के लिए जल्द बनाई जाए कार्ययोजना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेशिविर लगाकर बनाए जाएं जाति प्रमाण पत्र: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पटवारियों की अपने मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 जनवरी 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम खपरी में आयोजित अधिकारियों की बैठक में विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन की […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान