खुशखबर: दिल्ली में आठ रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, केजरीवाल सरकार ने घटाया वैट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 01 दिसम्बर 2021। दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल के दामों में आठ रुपये तक की कमी कर दी है। यह फैसला दिल्ली सरकार ने आज कैबिनेट बैठक के बाद लिया। दिल्ली सरकार ने बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल पर लगने वाले 30 प्रतिशत के वैट को लगभग 11 प्रतिशत घटाते हुए 19.40 प्रतिशत कर दिया है। इस तरह पेट्रोल की कीमत अब दिल्ली में आठ रुपये प्रति लीटर तक घट गई है। पेट्रोल के घटे हुए दाम आज आधी रात से लागू होंगे।

इसी के साथ ही अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें एनसीआर के शहरों के बराबर हो जाएगी। इससे उन वाहन चालकों को बहुत फायदा होगा जो दिल्ली में कीमत कम होने के चलते नोएडा गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि जाकर पेट्रोल भरवाते थे। केंद्र सरकार ने पहले ही पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटा दिया था, जिसके बाद से राज्य सरकारों पर दबाव था कि वह अपने स्तर पर वैट की कीमतों में कमी कर जनता को राहत दें। उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य पहले ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम कर चुके हैं।

दिल्ली में 100 रुपए के अंदर बिकेगा पेट्रोल

केजरीवाल सरकार द्वारा पेट्रोल पर वैट घटाने के बाद से दिल्ली अकेला ऐसा शहर बन गया है जहां पेट्रोल 100 रुपए के अंदर बिकेगा। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के ऊपर हैं। 

दिवाली पर मोदी सरकार ने दिया था गिफ्ट

साल की शुरुआत के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगी हुई थी। कई दिनों से तेल के दाम आसमान छू रहे थे। इसके बाद दिवाली के मौके पर केंद्र की मोदी सरकार ने लोगों को गिफ्ट देते हुए एक्साइज ड्यूटी पांच और दस रुपये कम कर दी। इससे तेल की कीमतें घट गई। केंद्र सरकार के बाद एनडीए शासित राज्यों ने अपने-अपने यहां पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट को कम कर दिया था। कुछ दिनों बाद जनता को राहत देते हुए पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकारों ने भी ऐसा ही किया था।

Leave a Reply

Next Post

मुम्बई में इंडिया फेम अवार्ड्स 2021 का भव्य आयोजन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / -अनिल बेदाग़- मुंबई 01 नवंबर 2021। पिछले 3 वर्षों से लगातार अनोखे पेजेंट शो इंडिया ब्रेनी ब्यूटी का सफल आयोजन करती आ रही अर्चना जैन ने मुम्बई के सेंट रेजिस होटल में इंडिया फेम अवार्ड्स 2021 का भव्य और शानदार आयोजन किया, जहां फिल्मी सितारों, टीवी […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर