बंगाल में हेल्थ इमरजेंसी, डेंगू पर काबू पाने के लिए केंद्र भेजे टीम: सुवेंदु अधिकारी का स्वास्थ्य मंत्री को पत्र

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 07 नवंबर 2022। टीएमसी के पूर्व नेता और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल में बढ़ते डेंगू मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है। इसके जरिए उन्होंने केंद्र से राज्य में डॉक्टरों की टीम भेजने की अपील की है, ताकि राज्य सरकार को गाइड किया जा सके और लोगों की राहत मिले। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इन दिनों हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट करके कहा, ‘पश्चिम बंगाल में डेंगू के हालात कंट्रोल से बाहर जा चुके हैं। ऐसा राज्य सरकार की अक्षमता के चलते हुआ है। मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है, जिसमें डॉक्टरों और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम भेजने की मांग की है। यह टीम बंगाल सरकार को गाइड करेगी और लोगों को राहत मिलेगी।

‘डेंगू की चपेट में पश्चिम बंगाल’
राज्य में डेंगू की भयावह स्थिति की ओर इशारा करते हुए अधिकारी ने लेटर में लिखा, ‘ऐसे समय में जब राष्ट्रीय राजधानी घुट (वायु प्रदूषण) रही है, पश्चिम बंगाल के लोग मच्छरों से पीड़ित हैं। डेंगू ने पश्चिम बंगाल को अपनी चपेट में ले लिया है। पिछले तीन महीनों में राज्य के कई हिस्सों में मामले बढ़े हैं। डेंगू से सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों कोलकाता, उत्तर 24 परगना, मुर्शिदाबाद, हुगली और हावड़ा शामिल हैं।’

बंगाल में 51 हजार से अधिक डेंगू पीड़ित
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में डेंगू पीड़ितों की संख्या 51 हजार से अधिक हो चुकी है। डेंगू से हुई मौतों के आंकड़े को लेकर राज्य सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, गैर सरकारी रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि राज्य में 70 लोगों की डेंगू के चलते मौत हुई है। कोलकाता में डेंगू से 20 लोग मरे हैं। राज्य के दूसरे हिस्सों से भी मौत की खबरें आई हैं। कई डेंगू पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

विराट को पहली बार मिला ये आईसीसी अवॉर्ड, पिछला महीना रहा है 'किंग कोहली' के लिए खास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 नवंबर 2022। एक समय ऐसा था जब विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्चस्व देखा जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में किंग कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, लेकिन अक्टूबर 2022 से विराट कोहली की किस्मत बदलनी शुरू हो […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप