विराट को पहली बार मिला ये आईसीसी अवॉर्ड, पिछला महीना रहा है ‘किंग कोहली’ के लिए खास

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 नवंबर 2022। एक समय ऐसा था जब विराट कोहली का इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्चस्व देखा जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में किंग कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, लेकिन अक्टूबर 2022 से विराट कोहली की किस्मत बदलनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि विराट कोहली को लंबे समय के बाद आईसीसी की तरफ से कोई अवॉर्ड मिला है। विराट अक्टूबर 2022 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने गए हैं। सोमवार 7 नवंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने मेंस और वुमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान किया। विराट कोहली मेंस कैटेगरी और पाकिस्तान की निदा डार को वुमेंस कैटेगरी में महीने का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। विराट कोहली के बल्ले से अक्टूबर के महीने में जमकर रन निकले। पिछले महीने विराट ने चार मैचों में 2 अर्धशतक जड़े, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी खास थी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, विराट कोहली अब तक आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द डिकेड, आईसीसी ओडीआई क्रिकेटर ऑफ द डिकेड, आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर, आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। इनमें से कई अवॉर्ड तो ऐसे हैं, जिन्हें विराट कोहली ने एक से ज्यादा बार अपने नाम किया हुआ है।

विराट कोहली को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में दमदार प्रदर्शन करने के लिए अक्टूबर 2022 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर भी इस अवॉर्ड के लिए नोमिनेट किए गए थे। 34 वर्षीय विराट ने अक्टूबर में 4 मैच खेले, जिनमें टी 20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मैच अहम था, जिसमें उन्होंने नाबाद 82 रन की जादुई पारी खेली।

Leave a Reply

Next Post

कार्तिक पूर्णिमा कल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महादेव घाट में लगाएंगे आस्था की डुबकी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 07 नवंबर 2022। पश्चिम विधानसभा के महादेव घाट तट पर कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य मे पुन्नी मेले का भव्य आयोजन किया गया है। सोमवार को रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक महादेव घाट खारुन नदी के तट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संस्कृति […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प