भाजपा का आंदोलन फ्लाप शो – चन्द्रशेखर शुक्ला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

किसानों के नाम पर किये आंदोलन में किसान ही नही आये 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 22 जनवरी 2021। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया आंदोलन पूरी तरह फ्लाप साबित हुआ। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि किसानों के नाम पर किये गए आंदोलन को किसानों ने ही नकार दिया। किसानों ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गए आंदोलन से दूरी बना कर यह बता दिया कि भारतीय जनता पार्टी के उठाये गए मुद्दों से राज्य के किसान सहमत नही है।

कांग्रेस महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि जब राज्य में 90 प्रतिशत से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के उन्नीस लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेच कर भुगतान प्राप्त कर लिया है तब भाजपाइयों को किसानों की सुध आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसानों से किये गए वायदे को निभाने की प्रतिबद्धता है कि धान खरीदी को अभी 9 दिन शेष है सरकार ने 84 लाख मीट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी कर लिया है।

कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के द्वारा मांगे गए धान बोरो में कटौती किया था तब कोई भाजपा का नेता राज्य किसानों के हित मे आवाज नही उठाया। जब केंद्र ने राज्य से लिये जाने वाले चावल के कोटे को 60 लाख मीट्रिक टन से घटा कर 24 लाख कर दिया तब रमन सिंह सहित किसी भी भाजपा नेता और सांसद ने इसका विरोध नही किया। जब मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को धान पर बोनस देने पर रोक लगाया तब भी भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता राज्य के बजाय केंद्र सरकार के पक्ष में खड़े थे। आज भाजपा नेता किसानों के हित में घड़ियाली आंसू बहा कर आंदोलन की नौटंकी कर रहे।

Leave a Reply

Next Post

'THE WHITE TIGER' की रिलीज पर रोक से दिल्ली हाईकोर्ट का इनकार, आज नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज़ मूवी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड की फेम एक्ट्रेस ‘प्रियंका चोपड़ा’ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ (The White Tiger) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कॉपीराइट के चक्कर में इस फिल्म की रिलीजिंग डेट पर रोक लगी हुई थी। लेकिन अब फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि दिल्ली हाई […]

You May Like

शराब के लिए मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार....|....जेल में दोस्ती से प्लानिंग तक: महिला के भेष में आए तीन लुटेरों में दो दबोचे, राज ज्वैलर्स लूटकांड में खुलासा....|....कोरबा से पटना जा रही बस में प्रसव, नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म; मां-शिशु दोनों स्वस्थ....|....सीएम साय ने छत्तीसगढ़ को दी सौगात, 103 करोड़ रुपये से ज्यादा के स्वास्थ्य कार्यों का किया भूमिपूजन....|....झारखंड में इको टूरिज्म, खेल और कला-संस्कृति को मिलेगी नई रफ्तार; सीएम हेमंत सोरेन ने दिए अहम निर्देश....|....यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, आठ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा....|....रोते हुए रोनाल्डो को लामिन यमाल ने लगाया गले, विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक कर देने वाला पल वायरल....|....मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत....|....बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे....|....महाराष्ट्र में बारिश का कहर: 13 लोगों की मौत, 10 घायल, पहाड़ी इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी