अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस: पीएम मोदी बोले- पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने के लिए हो रहा काम, 21वीं सदी का विकास का इंजन बनेगा राज्य

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 20 फरवरी 2022। अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, पूर्वोत्तर भारत 21वीं सदी में देश के विकास का इंजन बनेगा। राज्य की जनता को 36 वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि, 50 साल पहले नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (एनईएफए) को एक नया नाम मिला, अरुणाचल प्रदेश के रूप में इसे एक नई पहचान मिली। उन्होंने कहा कि यह पहचान सूर्योदय की है। राज्य की मेहनती व देशभक्त जनता ने 50सालों में इस पहचान को लगातार सशक्त किया है। 

सात सालों में किया अभूतपूर्व काम
पीएम मोदी ने कहा कि, अरुणाचल प्रदेश के विकास में तेजी लाने के लिए पिछले सात सालों में अभूतपूर्व काम किया गया है। जिस तरह से राज्य के लोगों ने सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया है वह देश के लिए प्रेरणा है। देशभक्ति और सामाजिक सद्भाव की भावना को अरुणाचल प्रदेश ने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। पीएम ने आगे कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोगों की वीरता की गाथा प्रत्येक भारतीय के लिए एक अमूल्य विरासत है।

पूर्वी एशिया का प्रवेश द्वार बनाने के लिए हो रहा काम
नरेंद्र मोदी ने कहा कि, केंद्र सरकार अरुणाचल प्रदेश को पूर्वी एशिया का प्रमुख प्रवेश द्वार बनाने के लिए काम कर रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में अरुणाचल की भूमिका को देखते हुए आधुनिक बुनियादी ढांचे की स्थापना की गई है। प्रकृति ने अरुणाचल को अपने बहुत सारे खजाने के साथ संपन्न किया है। आपने प्रकृति को जीवन का हिस्सा बनाया है। हम कोशिश कर रहे हैं अरुणाचल की इस पर्यटन क्षमता को पूरी दुनिया में ले जाया जाए। 

Leave a Reply

Next Post

चीन के साथ नाजुक दौर में रिश्ते, सीमा के हालात ही तय करेंगे संबंध: विदेश मंत्री एस जयशंकर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 20 फरवरी 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि चीन द्वारा सीमा समझौतों का उल्लंघन करने के बाद उसके साथ भारत के संबंध बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं। जयशंकर ने कहा कि सीमा की स्थिति संबंधों की स्थिति का निर्धारण […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी