जम्मू-कश्मीर: 14 जगहों पर एनआईए की छापेमारी, हिदायतुल्लाह मलिक और आईईडी से जुड़ा है मामला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 31 जुलाई 2021। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 14 जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए की यह कार्रवाई लश्कर-ए-मुस्तफा के कमांडर हिदायतुल्लाह मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू में बरामद हुई पांच किलो आईईडी के मामले में हो रही है। जिसमें शोपियां, अनंतनाग, बनिहाल सुंजवां और जम्मू में अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। गौरतलब है कि दहशतगर्द हिदायतुल्लाह मलिक को गंग्याल में इसी साल 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू को दहलाने की साजिश के खुलासे के बाद इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई थी।

प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा ने जम्मू में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी। हिदायतुल्लाह की गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, तीन मैगजीन व 28 गोलियां बरामद की गईं। हिदायतुल्लाह ने 2018 व 2019 में जम्मू व दिल्ली में कई महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों और ठिकानों की रेकी आतंकी हमले के लिए की थी। उसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कार्यालय की भी रेकी की थी। कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों और हमलों के पीछे हिदायतुल्लाह का हाथ रहा है। 2020 में शोपियां की जेके बैंक शाखा से दिनदहाड़े 60 लाख रुपये की लूट में वह शामिल रहा था। हिदायतुल्लाह कश्मीर के साथ जम्मू में आतंकी गतिविधियों को चला रहा था।

Leave a Reply

Next Post

भारी बारिश में नौ लोगों की मौत, दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट

शेयर करेयूपी-बिहार, राजस्थान और झारखंड में झमाझम बरसेंगे बदरा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 31 जुलाई 2021। देश के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों भारी बारिश जारी है। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक जमकर बारिश हो रही है। पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बेपटरी […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड