विटमिन और मिनरल्स का पावर हाउस है यह साग, सेहत का रखता है खास ख्याल, गंभीर बीमारियों की कर देता है छुट्टी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 28 अगस्त 2023। देशभर में साग को कई तरह से पारंपरिक तरीके से बनाकर खाया जाता है. ये खाने में जितने स्वादिष्ट, उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं. ज्यादातर घरों में सरसों, मेथी, बथुआ, पालक जैसे साग को बनाकर खाया जाता है. लेकिन क्या कभी आपने नारी का साग ट्राई किया है. नारी के साग को वाटर स्पिनेच और कलमी शाक के नाम से भी जाना जाता है. इस पॉपुलर हरी पत्तेदार सब्जी को बेसन के साथ पकौड़ियां बनाकर या सलाद के तौर पर खाया जाता है. इस बारहमासी पौधे की पत्तियों में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. इसके अलावा इसमें विटामिन-ए, सी, आयरन और पानी की उपलब्धता भी होती है, जो बॉडी, स्किन और ब्रेन के लिए एक पावरहाउस की तरह काम करते हैं. इसके सेवन से डायबिटीज जैसी बड़ी बीमारियों से राहत मिल सकती है।

दिल को हेल्दी रखे: नारी के साग में विटामिन-ए, सी, मिनरल्स, बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. ये पोषक तत्व शरीर में एंटीऑक्सिडेंट के रूप में फ्री-रेडिकल्स को कम करने का कार्य करते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है. दरअसल, वाटर स्पिनेच में पाया जाने वाला मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कम करता है. इसके अलावा इसमें मौजूद फोलेट, होमोसिस्टीन जैसे केमिकल के खतरे को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज कंट्रोल करे: वाटर स्पिनेच यानी नारी की पत्तियों का सेवन डायबिटीज के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इन पत्तियों का सेवन करने से डायबिटीज से पैदा होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव के खिलाफ इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने में मदद मिलती है. डायबिटीज से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए भी वाटर स्पिनेच का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, इस स्थिति में सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह बेहद जरूरी है।

आंखों के लिए कारगर: नारी के साग में काफी मात्रा में विटामिन ए और कैरोटीनॉयड मौजूद होता है. ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है. दरअसल, वाटर स्पिनेच ग्लूटाथियोन के लेवल को भी बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाती है, जो मोतियाबिंद और रतौंधी की समस्या को दूर करने में भी कारगर होती है।

कोलेस्ट्रॉल घटाए: शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में नारी का साग बेहद कारगर माना जाता है. इसके सेवन से आप हार्ट से संबंधित बीमारियों से बचे रह सकते हैं. बता दें कि, वाटर स्पिनेच में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड वेसेल्स को स्वस्थ रखता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

लिवर डिटॉक्स करे: वाटर स्पिनेच की पत्तियों का रस बॉडी को डिटॉक्सीफाई करके लिवर को नुकसान पहुंचने से बचाता है. इसके अलावा, नारी के साग में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट जॉन्डिस और लिवर की समस्याओं के इलाज के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसके नियमित सेवन से जॉन्डिस की समस्या से राहत मिलती है।

स्किन बनाए चमकदार: वाटर स्पिनेच में एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, जो बॉडी में फ्री-रेडिकल्स से कोशिकाओं को होनेवाले नुकसान से बचाते हैं. इसके अलावा ये सूरज के संपर्क में आने से त्वचा को होनेवाले नुकसान (स्किन टोन, झुर्रियों, बलेमिशेस) से बचाकर त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करती है।

खून की कमी सुधारे: नारी का साग शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. दरअसल, वाटर स्पिनेच में पर्याप्त मात्रा में आयरन की मौजूदगी होने से यह हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाले एनीमिया रोग से बचाव करता है. आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स द्वारा हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे: नारी का साग विटामिन-सी और पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है. यह हमारे शरीर के टॉक्सिन को खत्म करके हमें स्वस्थ रखता है. इसके अलावा ये फाइबर मेटाबोलिक रेट को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. जिससे आप जो कुछ भी खाते हैं वो आसानी के साथ पच जाता है।

Leave a Reply

Next Post

धान खरीदी में केंद्र का कोई योगदान नहीं - कांग्रेस

शेयर करेमोदी सरकार में देश के मात्र 6 से 12 प्रतिशत किसानों को एमएसपी मिलता है, भूपेश सरकार में 95 प्रतिशत किसानों का एमएसपी मिलता है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 29 अगस्त 2023। धान खरीदी कांग्रेस सरकार अपने दम पर करती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप