राज कुंद्रा के पास से मिले 119 पॉर्न वीडियो, 9 करोड़ में बेचने का था प्लान: मुंबई पुलिस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 21 सितम्बर 2021। अश्लील फिल्मे बनाने के आरोप में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा सोमवार को जमानत  मिल गई है, जिसके बाद आज वह रिहा होने वाले हैं। 50 हजार रुपये देकर जमानत पाने वाले कुंद्र को लेकर  मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि राज कुंद्रा के पास से उन्हें 119 अश्लील वीडियो मिले हैं जिन्हें वह 9 करोड़ रुपये में बेचने वाले थे। 

9 करोड़ में बेचने वाला था 119 पॉर्न वीडियो

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा कि जांच के दौरान (अश्लील साहित्य मामले में) पुलिस को बिजनसमैन राज कुंद्रा के मोबाइल, लैपटॉप और एक हार्ड डिस्क से 119 अश्लील वीडियो मिले। वह इन वीडियो को 9 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रहे थे।

50 हजार में जमानत

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर उन्हें जमानत दी।  इससे पहले कुंद्रा ने दावा किया था कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ गई थीं। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की। हालांकि शिल्पा इन सबसे उबरने में लगी हुई थीं और कुछ दिनों के ब्रेक के बाद वह फिर से काम पर लौटीं। अब राज कुंद्रा को जमानत मिलने पर शिल्पा ने एक पोस्ट साझा किया है।  

शिल्पा का पोस्ट

शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पॉजिटिव पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भी राहत की सांस ली है। शिल्पा ने इंद्रधनुष की तस्वीर के साथ एक राइटर को कोट करते हुए लिखा- ‘इंद्रधनुष के अस्तित्व से यह साबित होता है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।

Leave a Reply

Next Post

कोलकाता में बारिश से बुरा हाल, अस्पतालों और एयरपोर्ट पर भी भरा पानी, 14 सालों में पहली बार इतनी बरसात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 21 सितम्बर 2021। कोलकात में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई है. कोलकाता में सितंबर के महीने में 14 सालों में पहली बार इतनी ज्यादा बारिश देखी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग […]

You May Like

डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव