धान खरीदी की तिथि बढ़ाने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार-मोहन मरकाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा सरकार 15 सालों में जितना धान खरीदती थी कांग्रेस सरकार उससे ज्यादा अभी तक खरीद चुका

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/22 जनवरी 2022। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की मियाद एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा किये जाने का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है। किसानों का हित कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है। किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लिये गए निर्णय से किसानों में हर्ष है। पहले 31 जनवरी तक धान ख़रीदी की तारीख़ तय की गई थी जो अब एक सप्ताह और बढ़ा दी गयी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राज में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। कांग्रेस की सरकार चौबीसों घंटे, हर स्थिति में किसानों के साथ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार ने अड़ंगे के बावजूद किसानों का धान 2500 रुपये की दर से खरीद रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ किया गया। केंद्र सरकार प्रायोजित बारदाना संकट से मुकाबला करते हुए किसानों का दाना-दाना ख़रीद रहे हैं। बेमौसम बरसात के कारण धान खरीदी प्रभावित हुई तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की समय सीमा बढ़ा दी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत किसानों, पशुपालकों को अतिरिक्त आर्थिक स्रोत उपलब्ध कराया गया है। जिसकी किश्त हर पंद्रह रोज में जारी की जा रही है। आज भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2.76 करोड़ भुगतान की किश्त जारी की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं जिससे किसानों के जीवन में खुशहाली आ रही है। अब किसान हित में धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की चिंता दूर कर दी है।

प्रदेश कांग्रेस मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धान खरीदी के बारे में कोरी बयानबाजी करना बंद करे। भाजपा ने 15 सालों तक जितना खरीदी करती थी उससे ज्यादा खरीदी भूपेश बघेल सरकार अभी तक कर चुकी है। अभी तक 81 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। किसानों के नाम पर राजनीतिक नौटंकी करने वाली भाजपा अब प्रधानमंत्री से कहे कि छत्तीसगढ़ का उसना चावल खरीदने तैयार हो ताकि प्राकृतिक विपदा के कारण भीगा हमारे किसानों का धान खरीदा जा सके। भीगे धान से उसना चावल आसानी से बन सकता है। यहां किसानों से झूठी हमदर्दी दिखाने वाले भाजपा नेता अपनी किसान विरोधी मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ का उसना चावल ख़रीदवायें अन्यथा राजनीतिक स्वांग दिखाना बंद करें।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार डिजिटल इंडिया को डिजिटल डकैतों से बचाने में नाकाम

शेयर करे कोविड पीड़ितों का व्यक्तिगत डाटा चोरी होना और नीलामी के वेब साइट में रखा जाना दुर्भाग्यजनक आम लोगों को सुरक्षित डिजिटल इंडिया देने में मोदी सरकार नाकाम छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/22 जनवरी 2022। रेड फोरम की वेबसाइट पर हजारों भारतीयों का कोविड-19 डाटा को चोरी कर नीलामी करने की खबर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप