10 दिनों में तीन युवकों ने दी जान: कोरबा में ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, एक की अब तक नहीं हुई शिनाख्त

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 07 मई 2026। कोरबा जिले में पिछले 10 दिनों के भीतर तीन अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। तीनों घटनाओं में दो मृतकों की पहचान हो गई है, जबकि एक युवक की 10 दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक युवक ने मां के मना करने पर नाराज होकर जान दी, तो दूसरा जिंदगी से परेशान था। पहली घटना 10 दिन पहले उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी के पास हुई। यहां रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय राज सिंह गोंड, निवासी दमखांचा मड़वारानी का कटा हुआ शव मिला था। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि जांच में परिजनों ने बयान दिया कि मृतक शराब के नशे में था और घर में तोड़फोड़ कर रहा था। मां के मना करने पर वह “घर से जा रहा हूं” कहकर निकला था। संभावना है कि गुस्से में आकर उसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना कुछ दिन पहले सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर फाटक के पास हुई। यहां एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ मिला था। मृतक के पास सिर्फ घर की चाबी मिली थी। 10 दिन बीत जाने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से सीएसईबी चौकी पुलिस के साथ मिलकर रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्था 2016 से अब तक लगभग 500 से ज्यादा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। तीसरी घटना बुधवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में विद्युत संयंत्र जाने वाले रेलवे ट्रैक पर हुई। यहां पानी टंकी, कोरबा निवासी 25 वर्षीय अजय निषाद, पिता सुखराम निषाद का शव मिला। परिजनों ने बताया कि अजय मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। कोरबा में ट्रेन से कटकर आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 10 दिनों में तीन युवकों की मौत से पुलिस भी हैरान है। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसिक तनाव, नशा और पारिवारिक विवाद इसके प्रमुख कारण हैं।

Leave a Reply

Next Post

क्राइम, ड्रग्स और लापता बच्चों पर फोकस, सीएम हेमंत का मेगा एक्शन प्लान तैयार; अपराधियों की खैर नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 07 मई 2026। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज