कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप

admin
शेयर करे

13 साल की लड़की, 15 साल के लड़के की शादी रुकी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा, 20 जुलाई 2026। शहर के चिमनीभठा वार्ड क्रमांक-14 में नाबालिग जोड़े की शादी की सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम और मानिकपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया। शादी के लिए घर में मंडप सज चुका था और बारात भी गाजे-बाजे के साथ पहुंच गई थी।

जानकारी के अनुसार, वार्ड-14 की एक ही बस्ती में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की और 15 वर्षीय लड़के की शादी तय की गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी की जिद कर रहे थे। इसी जिद के चलते दोनों पक्षों के परिजनों ने रीति-रिवाज के साथ शादी कराने का फैसला लिया था।

दुल्हन और दूल्हे दोनों के घरों में मंडप सजाया गया था। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बारात भी पहुंच चुकी थी और कार्यक्रम शुरू होने वाला था। शादी की भनक लगते ही किसी ने इसकी सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम और मानिकपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। टीम को देखकर घर में हड़कंप मच गया। मेहमान और परिजन घबरा गए।

महिला एवं बाल विकास अधिकारी बसंत मिंज के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों पक्षों को बाल विवाह कानून और उसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया। टीम ने जागरूक करते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी करना कानूनी अपराध है।

हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े आयोजन की जानकारी वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तक को नहीं थी। इस पर विभाग ने नाराजगी जताते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करेसाक्ष्य मिटाने का भी किया था प्रयास छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   गौरेला 20 जुलाई 2026। गौरेला थाना क्षेत्र के दरमोहली गांव में अवैध शिकार के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने लगभग 20 दिन बाद इस मामले का खुलासा करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला